Listen to this article

नोएडा के मारवाह स्टूडियों में तीन दिवसीय चल रहे ’17वें ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल ‘ के पहले दिन के आखिरी सत्र में ‘म्यूजिकल परफॉर्मेंस ‘ ने धूम मचा दी।
कार्यक्रम में कई देशों के एंबेसडर और कला और संस्कृति से जुड़े प्रसिद्ध लोगों ने शिरकत करी। कार्यक्रम में AAFT स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म स्टूडेंटस द्वारा बनाई गई प्रसिद्ध क्यूजीन का अतिथियों ने जायके स्वाद लिया।
इस दौरान यहाँ डॉ संदीप मारवाह , प्रेसिडेंट ICMEI एंड चांसलर AAFT यूनिवर्सिटी ऑफ मीडिया एंड ऑर्ट्स , जोसेल फ्रांसिस्को इग्नासियो , एंबेसडर ऑफ फिलीपींस , किम म्योंग चोल , एंबेसडर ऑफ डीपीआर कोरिया , डायना मिकेविसिएन , एंबेसडर ऑफ लिथुआनियाई , अरुण बख्शी प्रसिद्ध अभिनेता एंड सिंगर मौजूद रहे।
इसी दौरान इंडो फिलीपींस फिल्म एंड कल्चरल फोरम का पोस्टर रिलीज हुआ साथ ही इंडो लिथुआनियाई फिल्म एंड कल्चरल फोरम का पोस्टर भी रिलीज किया गया। डॉ संदीप मारवाह ने Award of Distinction से एंबेसडर को सम्मानित किया और हिंदी सिनेमा गौरव दिया साथ ही फेस्टिवल मोमेंटो भी दिया। कार्यक्रम के दूसरे हॉल में राज कपूर साहब के 100 वर्ष पूरे होने पर उनकी याद में ‘म्यूजिक ‘ कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ संदीप मारवाह ने कहा , म्यूजिक व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाने का काम करती है। व्यक्ति के स्ट्रेस को भी कम करने का काम करती है। म्यूजिक के बिना व्यक्ति का जीवन अधूरा है। इसी के साथ पहले दिन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *