Listen to this article

यह है भाजपा जिला केशव पुरम के कार्यालय मंत्री नितिन गोयल आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र से इन दिनों लोगों के साथ जोड़ने का कार्य बाखूबी कर रहे हैं। कहीं पर लोगों से मिल रहे तो कहीं पर बैठकों का आयोजन कर लोगों के बीच में जाकर उनकी समस्याएं जानने का प्रयास कर रहे हैं। इसी बीच सोमवार को आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी गई। आदर्श नगर विधानसभा के विधायक का तो टिकट ही कट गया। आदर्श नगर से निगम पार्षद मुकेश गोयल को विधानसभा के लिए आप पार्टी में उम्मीदवार बनाया है। आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र से नितिन गोयल भी चुनावों की तैयारियों में जुटे हुए हैं। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने जब भाजपा नेता नितिन गोयल से विशेष बातचीत के दौरान क्षेत्र के मुद्दे जानने का प्रयास किया है और आप पार्टी के उम्मीदवार यहाँ से घोषित होने के बाद वे अपने को कहाँ खड़ा मानते हैं। इन सब विषयों को लेकर हमारे वरिष्ठ संवाददाता ने विशेष बातचीत के दौरान भाजपा नेता नितिन गोयल से क्षेत्र के मुद्दे और समस्या जानने का प्रयास किया देखिए हमारे संवाददाता कि ख़ास मुलाक़ात का इंटरव्यू।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *