स्टार प्लस के शो ‘दिल को तुमसे प्यार हुआ’ में पांच साल का लीप! कहानी में आने वाला है दिलचस्प ट्विस्ट

Listen to this article

स्टार प्लस अपने दिलचस्प कहानियों से दर्शकों को लगातार अपनी तरफ खीच रहा है, और उनका नया शो दिल को तुमसे प्यार हुआ भी कुछ अलग नहीं है। इस शो में दीपिका के किरदार में अदिति त्रिपाठी और चिराग के किरदार में अक्षित सुखीजा लीड रोल्स में हैं। राजस्थान की रंगीन और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध पृष्ठभूमि में सेट यह शो दीपिका और चिराग की लव स्टोरी को खूबसूरती से पेश करता है। यह शो दिखाता है कि कैसे उनकी जिंदगी आपस में जुड़ती है, कैसे वे प्यार में पड़ते हैं, और इस रास्ते में वे उलझे हुई भावनाओं और रिश्तों को कैसे समझते हैं।

दिल को तुमसे प्यार हुआ में एक नया मोड़ आया है, जहां शो में पांच साल का लीप दिखाया गया है। इस लीप के बाद, दीपिका और चिराग की ज़िंदगी में कई बदलाव आए हैं, और उनकी राहें फिर से एक बहुत ही अनजाने तरीके से मिलेंगी। प्रोमो में एक हैरान कर देने वाला पल दिखाया गया, जहां चिराग अपनी बेटी रागिनी का जन्मदिन मना रहा होता है। सभी को हैरानी होती है जब रागिनी की दोस्त चांदनी, जो दीपिका के साथ रहती है, भी उस पार्टी में मौजूद होती है। रागिनी, चिराग को बताती है कि यह उसकी दोस्त का भी जन्मदिन है, और फिर दोनों मिलकर इस खास दिन को मनाने का फैसला करते हैं।

हालांकि दीपिका और चिराग समय और हालात के कारण पांच साल से अलग हैं, लेकिन उनके बच्चों की वजह से एक जन्मदिन की पार्टी में वे फिर से मिलते हैं। अब सवाल यह है: क्या पांच साल की अलगाव के बाद, दीपिका और चिराग अपने बच्चों के लिए अपने उलझे हुए रिश्ते को फिर से जोड़ पाएंगे? यह नया चैप्टर इमोशनल मोड़ों से भरा हुआ है, जिससे दर्शक यह जानने के लिए उत्साहित हैं कि उनका रिश्ता कैसे बदलेगा, क्या वे फिर से जुड़ेंगे और कैसे उनके रास्ते एक बार फिर मिलेंगे।

दिल को तुमसे प्यार हुआ शाम 6:30 बजे केवल स्टार प्लस पर प्रसारित होता है!

https://www.instagram.com/reel/DDjQP3aAY1-/?igsh=MTE2ZWg2emkzMzMzdA==

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *