Listen to this article

दिल्ली कांग्रेस कमेटी के द्वारा दिल्ली के सभी 14 ज़िलों में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के ख़िलाफ़ शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। संसद भवन में बाबा साहेब डाक्टर भीम राव अम्बेडकर पर टिप्पणी को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन भी किया गया। इसी कड़ी में करावल नगर कॉंग्रेस जिला अध्यक्ष आदेश भारद्वाज और बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार मंगेश त्यागी के नेतृत्व में गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किए गए। विरोध प्रदर्शन के दौरान गृह मंत्री का पुतला भी दहन किया गया। आक्रोषित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर रोड पर मार्च निकाला और अमित शाह के ख़िलाफ़ ख़ूब नारेबाज़ी की। “अमित शाह इस्तीफ़ा दो, इस्तीफ़ा दो। बीजेपी हाय-हाय!” के नारे भी लगाए गए। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने जब जिला अध्यक्ष आदेश भारद्वाज और बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार मंगेश त्यागी से बात की, तो इस पर उन्होंने क्या कहा, देखिए हमारे संवाददाता की इस रिपोर्ट में।

बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर पर केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा टिप्पणी को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार विपक्ष के निशाने पर है। दिल्ली में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव भी होने हैं। 14 ज़िलों में विरोध प्रदर्शन कर कांग्रेस जिस तरह मुद्दा जोर-शोर से उठा रही है, वह महत्वपूर्ण है। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *