मंत्री इमरान हुसैन ने राम नगर वार्ड में दस से अधिक सड़कों-गलियों में आरएमसी, ड्रेनेज सुधार और 500 से अधिक स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य का शुभारंभ किया

Listen to this article

*मंत्री इमरान हुसैन ने बल्लीमारान विधानसभा के सदर नाला रोड में बैरल डालने के कार्य का भी उद्घाटन किया

*अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार ही नागरिकों से किए गए सभी वादों को गारंटी के साथ पूरा कर सकती है- इमरान हुसैन

*बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र में 95 सड़कों और गलियों में आरएमसी व ड्रेनेज सिस्टम सुधार कार्य सहित विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं- इमरान हुसैन

*दिल्लीवासियों ने दिल्ली सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए दिल्ली की ईमानदार शासन व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया- इमरान हुसैन

देश के जननेता अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में दिल्ली के खाद्य आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने शनिवार को बल्लीमारान विधानसभा राम नगर वार्ड में दस से अधिक सड़कों-गलियों के आरएमसी और ड्रेनेज सिस्टम सुधार कार्य सहित रामनगर वार्ड में 500 से अधिक स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य का शुभारंभ किया। उद्घाटन के दौरान एमसीडी और दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों के साथ-साथ क्षेत्र के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। इसके साथ ही मंत्री इमरान हुसैन ने बल्लीमारान विधानसभा के सदर नाला रोड में बैरल डालने के कार्य का भी उद्घाटन किया।

विकास कार्यों को और गति प्रदान करते हुए खाद्य-आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने राम नगर वार्ड में दस से अधिक सड़कों-गलियों के रोड के आरएमसी और ड्रेनेज सिस्टम सुधार कार्य सहित क्षेत्र में 500 से अधिक स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य का भी शुभारंभ किया। बल्लीमारान विधानसभा के राम नगर वार्ड में प्राइमरी स्कूल नबी करीम वाल्मीकि मंदिर से लेकर किले के गेट तक, प्रेम नगर अबू बकर से लेकर कूड़े घर तक, तेल मिल कूड़े घर के पास से सोम हलवाई तक, ऊंट घडा चाइना मार्केट, जोक की मजार से लेकर लक्ष्मण पुरी, बिस्मिल्लाह होटल वाली लाइन अमरपुरी, कृष्णा बस्ती, बब्बू सलीम वाली गली के आरएमसी और ड्रेनेज सिस्टम सुधार कार्य सहित विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस दौरान खाद्य-आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने बताया कि एमएलएएलएडी फण्ड के तहत बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र में 95 सड़कों और गलियों में आरएमसी और ड्रेनेज सिस्टम सुधार कार्य सहित विभिन्न विकास कार्य 11.5 करोड़ रुपये अनुमानित लागत से किए जा रहे हैं ।

इस दौरान स्थानीय लोगों से बातचीत के दौरान मंत्री इमरान हुसैन ने कहा कि बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र में सड़कों और ड्रेनेज की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है और यहाँ रहने वाले लोग सम्मान से जीवनयापन कर रहे हैं । अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में दिल्ली सरकार अपने निवासियों के जन कल्याण को प्राथमिकता देने के लिए सभी अथक प्रयास कर रही है । स्थानीय लोगों से संवाद के दौरान लोगों ने सड़कों के रखरखाव, पानी से सम्बंधित मसले और जल निकासी से सम्बंधित अन्य मुद्दों को माननीय मंत्री के समक्ष रखा, इसको देखते हुए इमरान हुसैन ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही स्थानीय निवासियों की समस्याओं के शीघ्र समाधान करने के निर्देश जारी किए। माननीय मंत्री इमरान हुसैन ने बताया कि बल्लीमारान विधान सभा के रामनगर वार्ड में लगभग 500 स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही हैं, जिससे इलाके के सभी स्थानों पर प्रयाप्त रोशनी उपलब्ध हो रही है ।

इस अवसर पर इमरान हुसैन ने आगे कहा कि केजरीवाल के मार्गदर्शन में दिल्ली सरकार जन कल्याण के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए हर वो प्रयास कर रही है जिससे जनता से जुड़े सभी जन कल्याणकारी कार्यों को पूरा किया जा सके। अरविन्द केजरीवाल सरकार के लिए जनता के हित सर्वोपरि हैं और हम उनसे किए सभी वादों को गारंटी के साथ पूरा करते हैं। उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल के मार्गदर्शन में बल्लीमारन विधान सभा में बहुत तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं और आगे भी दोगुनी तेजी से काम होंगे।

इमरान हुसैन ने बताया कि हमारे जननेता अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण एवं मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, हाई मास्ट लाइट, कटरा में विकास कार्य, बिजली के तारों को सुवय्वस्थित करने, पानी की पाइपलाइन ,सीवर लाइन कार्य, बरात घर एवं कम्युनिटी सेंटर आदि कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल जी के मार्गदर्शन में दिल्ली के लोगों को मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी, दिल्ली के सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, मोहल्ला क्लीनिक और सरकारी अस्पतालों में अच्छा इलाज, दिल्ली की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा निरंतर जारी रहेगी ।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *