Listen to this article

दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले चुनाव आयोग द्वारा दिल्ली में मतदाता सूची नाम हटाने और तोड़ने के विवाद पर विराम चिन्ह लगाते हुए चुनाव आयोग द्वारा दिल्ली की फ़ाइनल मतदाता सूची जारी कर दी गई है। दिल्ली में कुल पंजीकृत मतदाता 1,55,24,858 हैं। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या ज़्यादा कुल पंजीकृत पुरुष मतदाता 83,49,645, महिला पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 71,73,952 है। और कुल 1261 थर्ड जेंडर के मतदाता है। 29 अक्टूबर 2024 को प्रकाशित हुई मतदाता सूची में मतदाताओं की तुलना में 1.09% की वृद्धि दर्शाता है यानी उस समय कुल मतदाताओं की संख्या 1,53,57,529
पिछले 20 दिनों में नए नामांकन के लिए अभूतपूर्व संख्या में 5.1 लाख फॉर्म-6 चुनाव आयोग को प्राप्त हुए ईआरओ वास्तविक पात्र आवेदकों की पहचान करने के लिए फील्ड सत्यापन/जांच/व्यक्तिगत सुनवाई करेंगे
अब तक मतदाता पहचान पत्र प्राप्त करने के लिए झूठे/छेड़छाड़ किए गए दस्तावेज़ प्रस्तुत करने के लिए 24 लोगों के खिलाफ़ आठ एफ़आईआर दर्ज की गई हैं। दिल्ली के सीईओ ने नए मतदाता पहचान पत्र प्राप्त करने के लिए झूठे और फर्जी दस्तावेज़ प्रस्तुत करने के विरुद्ध चेतावनी दी

तिथि 01.01.2025 के संबंध में मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य 20.08.2024 को पूर्व-संशोधन गतिविधियों के प्रारंभ के साथ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में आरंभ हुआ। पुनरीक्षण पूर्व गतिविधियों के पूरा होने के बाद, 29.10.2024 को मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित की गई और 29.10.2024 से 28.11.2024 की अवधि के दौरान दावे और आपत्तियां आमंत्रित की गईं। मसौदा प्रकाशन के समय मतदाताओं की कुल संख्या 1,53,57,529 थी। भारत का चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार, मसौदा मतदाता सूची 29.10.2024 से पूरी दिल्ली में सभी निर्दिष्ट स्थानों पर प्रदर्शित की गई। मसौदा प्रकाशन के दिन सभी छह मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को मसौदा मतदाता सूची की हार्ड कॉपी के साथ-साथ सॉफ्ट कॉपी निःशुल्क प्रदान की गई। राजनीतिक दलों के साथ सीईओ स्तर के साथ-साथ डीईओ स्तर पर बैठकें आयोजित की गईं, ताकि एसएसआर में उनकी भागीदारी जैसे राजनीतिक दलों द्वारा बीएलए की नियुक्ति, ईआरओ और बीएलओ के साथ समन्वय बनाए रखते हुए एसएसआर की प्रत्येक प्रक्रिया में बीएलए की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। दिल्ली की आम जनता की जानकारी के लिए प्रमुख समाचार पत्रों में विशेष सारांश संशोधन के बारे में एक सार्वजनिक सूचना भी जारी की गई। आम जनता की सुविधा के लिए सीईओ दिल्ली की वेबसाइट पर मसौदा मतदाता सूची उपलब्ध कराई गई।
29.10.2024 को प्रकाशित मसौदा मतदाता सूची के संदर्भ में, दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों के ईआरओ द्वारा 29.10.2024 से 28.11.2024 तक दावे और आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। 09.11.2024 और 10.11.2024 तथा 23.11.2024 और 24.11.2024 को विशेष शिविर आयोजित किए गए, जिसके दौरान बीएलओ अपने क्षेत्र/पीएस की मसौदा मतदाता सूची के साथ दिल्ली के सभी मतदान केंद्रों पर मौजूद थे, ताकि आम जनता और राजनीतिक दलों के बीएलए को मसौदा मतदाता सूची देखने और संबंधित बीएलओ को अपने दावे और आपत्तियां प्रस्तुत करने में सुविधा हो। दावों और आपत्तियों के निपटान के दौरान, फार्मों की प्रारंभिक जांच, बीएलओ क्षेत्र सत्यापन, नोटिस जारी करके आपत्तिकर्ता और आपत्ति प्राप्त करने वाले को अवसर देना, लागू मामलों में बीएलओ पर्यवेक्षक / एईआरओ / ईआरओ स्तर पर क्रॉस-सत्यापन आदि जैसे कदम ईआरओ द्वारा उठाए गए थे।
ईआरओ द्वारा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ साप्ताहिक आधार पर बैठकें की गईं, जिसमें दावों और आपत्तियों की सूची उन्हें सौंपी गई और उन्हें ईसीआई द्वारा निर्धारित पारदर्शिता उपायों के बारे में भी बताया गया। बीएलओ द्वारा क्षेत्र दौरे का कार्यक्रम भी ईआरओ द्वारा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ साझा किया गया। प्रतिनिधियों को यह भी बताया गया कि मसौदा मतदाता सूची/दावों और आपत्तियों/जोड़ने/हटाने/संशोधन के संबंध में ईआरओ के निर्णय पर किसी भी आपत्ति के मामले में, वे संबंधित ईआरओ/एईआरओ/बीएलओ को अपनी आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते हैं। ईआरओ द्वारा किए गए निपटान की सत्यता को सत्यापित करने के लिए डीईओ/सीईओ, दिल्ली/मतदाता सूची पर्यवेक्षकों के स्तर पर निपटाए गए दावों और आपत्तियों की सुपर चेकिंग भी की गई।
निपटान अवधि पूरी होने के बाद, तिथि 01.01.2025 के संबंध में अंतिम मतदाता सूची भारत के निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 06.01.2025 को प्रकाशित की गई। ईसीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार, अंतिम मतदाता सूची की हार्ड कॉपी के साथ-साथ सॉफ्ट कॉपी (बिना इमेज के) सभी छह (06) मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को नि:शुल्क प्रदान की गई थी। अंतिम मतदाता सूची पंजीकृत मतदाताओं के साथ-साथ आम जनता की जानकारी के लिए सभी निर्दिष्ट मतदान केंद्र स्थानों पर भी प्रदर्शित की जाएगी। अंतिम मतदाता सूची आम जनता की सुविधा के लिए सीईओ, दिल्ली की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई गई थी। हालांकि, ईसीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार मतदाता सूचियों का निरंतर अद्यतन किया जाएगा। इसलिए, कोई भी व्यक्ति/राजनीतिक दलों का प्रतिनिधि संबंधित ईआरओ/एईआरओ/बीएलओ के समक्ष अंतिम मतदाता सूची पर अपने दावे और आपत्ति दर्ज करा सकता है।
दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि अर्थात 29.10.2024 से 28.11.2024 तक, दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 1,35,089 फॉर्म-6, 69,177 फॉर्म-7 और 83,825 फॉर्म-8 प्राप्त हुए। 28.11.2024 के बाद भी दावे और आपत्तियां लगातार आती रहीं। 29.10.2024 तक लंबित और 29.10.2024 से 28.11.2024 की अवधि के दौरान प्राप्त सभी दावे और आपत्तियां ईआरओ द्वारा निर्धारित तिथि 24.12.2024 तक निपटा दी गईं, 29.11.2024 से 15.12.2024 तक प्राप्त दावे और आपत्तियां भी ईआरओ द्वारा 24.12.2024 तक निपटा दी गईं। ड्राफ्ट प्रकाशन से लेकर अंतिम प्रकाशन तक कुल 3,08,942 नए मतदाता जुड़े हैं और कुल 1,41,613 मतदाता हटाए गए हैं, इसलिए इस अवधि के दौरान 1,67,329 मतदाताओं की शुद्ध वृद्धि हुई है। इसमें फॉर्म 6 और 8 के माध्यम से जोड़े गए मतदाता और फॉर्म 7 और 8 के माध्यम से हटाए गए मतदाता शामिल हैं। सोमवार को अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची में कुल मतदाताओं की संख्या 1,55,24,858 है, जो 29.10.2024 को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची में मतदाताओं की तुलना में 1.09% की वृद्धि दर्शाता है यानी पहले 1,53,57,529 और अब कुल मतदाता 1,55,24,858
16 दिसंबर, 2024 के बाद से नए मतदाता पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 इस तिथि से दिल्ली में 5.1 लाख से अधिक फॉर्म-6 प्राप्त हुए हैं। यह 3.08 लाख नए मतदाताओं (एसएसआर-2025 के दौरान नामांकित यानी मसौदा प्रकाशन तिथि 29.10.2024 के बाद से) को जोड़ने के बाद है। फॉर्म-6 की वृद्धि हुई और वह भी एसएसआर-2025 (28.11.2024) में निर्धारित दावों और आपत्तियों को प्राप्त करने की अंतिम तिथि के 20 दिनों के बाद, अप्रत्याशित है और इसकी अधिक जांच की आवश्यकता है। सभी ईआरओ को ईसीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार प्रत्येक फॉर्म की सख्ती से जांच करने के निर्देश जारी किए गए हैं। वास्तविक पात्र व्यक्तियों की पहचान करने के लिए ईआरओ और एईआरओएस द्वारा 100% क्षेत्र सत्यापन किया जाएगा अब तक मतदाता पहचान पत्र प्राप्त करने के लिए झूठे/छेड़छाड़ किए गए दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए 24 लोगों के खिलाफ आठ एफआईआर दर्ज की गई हैं। ईआरओ को उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है, जो मतदाता सूची में नामांकन प्राप्त करने के लिए झूठे दावे और फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर रहे हैं।
अब प्रकाशित मतदाता सूची की तुलना
वर्ग के अनुसार
दिनांक 01.01.2025 के संदर्भ में
अंतिम सूची 06.01.2025 को प्रकाशित करने के बाद जोकि पहले पुरुष मतदाताओं की संख्या 82,78,772 अब 83,49,645 यानी 70,873 की वृद्धि हुई है
महिला मतदाताओं की संख्या पहले 70,77,526 अब 71,73,952 यानी 96,426 वृद्धि हुई है। थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या पहले 1231 अब
1,261 हुई है यानी 30 की वृद्धि हुई है।
कुल मतदाताओं की संख्या पहले 1,53,57,529 थी। अब अंतिम सूची प्रकाशित होने के बाद कुल मतदाता 1,55,24,858 यानी 1,67,329 मतदाता की वृद्धि हुई है। कुल सेवा मतदाता
पहले 12,820 थे। अब 12,799 यानी
21 की कमी हुई है
18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या
पहले 1,55,748 अब अंतिम सूची में 2,08,302 युवा मतदाता हैं। यानी 52,554 की वृद्धि हुई है
पहले PwD कुल मतदाता 78,706
अब 79,436 यानी 730 की वृद्धि हुई है।
ईपी अनुपात 70.60 अब 71.45 यानी 0.85 की वृद्धि हुई है
लिंग अनुपात 855 , 859
(+) 4
अंतिम मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या आयु के अनुसार सबसे पहले बात करते हैं
आयु समूह 29.10.2024 को प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार और
06.01.2025 को प्रकाशित अंतिम सूची के अनुसार मतदाता
18 और 19 आयु वर्ग के युवा पहली बार के मतदान करने वाले युवा मतदाता की कुल संख्या पहले 1,55,748 अब 2,08,302
20 और 29 आयु वर्ग के कुल मतदाता पहले 25,05,709 जोकि अब बढ़कर 25,89,780 30 से 39 के बीच कुल मतदाता पहले 41,41,255 अब जो भी बढ़कर 41,74,823 , 40 से 49 आयु वर्ग के कुल मतदाता पहले 36,34,318 अब जोकि बढ़कर 36,44,639 हो गए हैं
50 से 59 आयु वर्ग के कुल मतदाता पहले
24,63,966 अब जो कि बढ़कर
24,62,994 हो गए हैं
60 से 69 आयु वर्ग के कुल मतदाता पहले
13,75,861 अब जो की बढ़कर 13,77,909 हो गए हैं।
70 से 79 आयु वर्ग के कुल मतदाता पहले
7,95,293 जोकि अब घटकर 7,89,190 हो गए हैं। 80+ आयु वर्ग के कुल मतदाता पहले 2,85,379 थे। जो कि अब घटकर 2,77,221 कूल प्रकाशित मतदाताओं की संख्या पहले 1,53,57,529 क्योंकि अब अंतिम मतदाता सूची में वृद्धि के साथ
1,55,24,858 दिल्ली के मतदाता जो कि 2025 में दिल्ली विधानसभा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे

अब बात करते हैं दिल्ली की कुल कुल विधानसभा क्षेत्र 70 हैं।
सबसे बड़े निर्वाचन क्षेत्र वाला विधानसभा क्षेत्र AC-31 (विकासपुरी) है जिसमें कुल मतदाता 4,62,184 मतदाता वाला निर्वाचन क्षेत्र है
सबसे छोटे निर्वाचन क्षेत्र वाला विधानसभा क्षेत्र AC-38 (दिल्ली कैंट) 78,893 मतदाता वाला निर्वाचन क्षेत्र है
राज्य के ई.आर. लिंग अनुपात से अधिक लिंग अनुपात वाले विधानसभा क्षेत्र (859)
34 हैं । राज्य के ईआरजेंडर अनुपात से कम लिंग अनुपात वाला विधानसभा क्षेत्र (859) 36
उच्चतम लिंग अनुपात वाला विधानसभा क्षेत्र AC-29 (तिलक नगर) लिंग अनुपात 967 के साथ । सबसे कम लिंग अनुपात वाला विधानसभा क्षेत्र AC-54 (ओखला) लिंग अनुपात 731 के साथ राज्य के औसत (71.45) से अधिक ईपी अनुपात वाले विधानसभा क्षेत्र 39 हैं । राज्य के औसत (71.45) से कम ईपी अनुपात वाले विधानसभा क्षेत्र 31 हैं । उच्चतम EP अनुपात वाला विधानसभा क्षेत्र AC-54 (ओखला) EP- 91.76 है । सबसे कम पीई अनुपात वाला विधानसभा क्षेत्र
AC-40 (नई दिल्ली) EP-38.38 है
इसके साथ ही चुनाव आयोग के द्वारा एक अपील भी जारी कर दी गई है
कभी भी अपना नाम एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्र में या एक ही निर्वाचन क्षेत्र में एक से अधिक बार मतदाता सूची में दर्ज न करें। यह जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 17 और 18 के तहत दंडनीय अपराध है। एक से अधिक प्रविष्टि को हटाने के लिए फॉर्म-7 में आवेदन करें।
केवल मतदाता पहचान पत्र का होना किसी भी मतदाता को चुनाव के दौरान मतदान करने का अधिकार नहीं देता। मतदाता का नाम मतदाता सूची में होना अनिवार्य है। सतर्क रहें और अपनी मतदाता सूची में अपना नाम जांचें:
ऑनलाइन पर जाकर www.electoralsearch.eci.gov.in पर जाएं मोबाइल ऐप “वोटर हेल्पलाइन” ऐप, नाम खोजने और अन्य निर्वाचन सेवाओं के लिए। “सक्षम ऐप” (विकलांग व्यक्तियों के लिए पूरी तरह से सुलभ मोबाइल ऐप)।
हेल्पलाइन 1950 पर कॉल करें।
मतदान दिवस से 05-07 दिन पहले बी.एल.ओ. (ब्लॉक स्तर के अधिकारी) द्वारा प्रत्येक घर पर जाकर मतदाताओं को मतदाता सूचना पर्ची वितरित की जाएगी; कृपया जांच लें कि आपको यह समय से प्राप्त हो। कृपया मतदान दिवस पर अपने मतदान केंद्र पर जाएं और मतदान करें; मतदान के दिन चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित मतदान केंद्र पर अपना ई.पी.आई.सी. (मतदाता पहचान पत्र) या कोई अन्य पहचान दस्तावेज अवश्य साथ लेकर जाएं।
टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *