हंगामा ओटीटी लेकर आया है सस्पेंस और साजिश से भरी दिलचस्प कहानी ‘पर्सनल ट्रेनर’

Listen to this article

*पर्सनल ट्रेनर’ सस्पेंस और राज से भरी ऐसी कहानी है जो मुंबई की जिम संस्कृति के आसपास बुनी गई है

भारत के सबसे बेहतरीन ओटीटी प्लैटफ़ॉर्म में शामिल हंगामा ओटीटी अपनी नई क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘पर्सनल ट्रेनर’ के जरिए अपने दर्शकों का मनोरंजन करने और उन्हें रोमांच के सफर पर ले जाने के लिए तैयार है। यह सीरीज सिर्फ हंगामा ओटीटी पर 28 जनवरी 2025 को रिलीज हो रही है। इस सीरीज में बेहद प्रतिभाशाली कलाकार टीना दत्ता मुख्य भूमिका में हैं जबकि गुलशन नैन और साहिब तगरा भी अन्य अहम भूमिकाओं में हैं। इस सीरीज की कहानी में धोखे, इच्छाओं और सस्पेंस का भरपूर तड़का है।
सीरीज की कहानी मुंबई की जिम संस्कृति की पृष्ठभूमि में बुनी गई है। यह कहानी दर्शकों को शारीरिक फिटनेस पाने की इच्छा रखते हुए गलत रास्ते पर निकल जाने वाले किरदारों से रूबरू कराती है। इस कहानी में मुख्य किरदार नेहा धर्मराजन है जिसे टीना दत्ता ने निभाया है। नेहा एक विवाहित महिला है और उसकी दुनिया में तब तूफान आ जाता है जब उसके अवैध संबंध उसके पर्सनल ट्रेनर अनीश से बन जाते हैं। अनीश के किरदार को गुलशन नैन ने निभाया है। गुपचुप तरीके से शुरू हुआ यह रोमांस एक धोखे की कहानी में बदल जाता है और फिर इसका अंत अनीश की रहस्यमयी स्थितियों में मौत के साथ होता है। यह सीरीज दर्शकों को ऐसी कहानी से रूबरू कराती है जिसमें धोखा है, जिम से जुड़े अलग-अलग लोगों के अपने छिपे हुए एजेंडा हैं और शक की सुई हर किसी की तरफ जाती है।
इस सीरीज के बारे में बात करते हुए हंगामा डिजिटल मीडिया के सीईओ सिद्धार्थ रॉय ने कहा, “हमारी नई क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘पर्सनल ट्रेनर’ के जरिए रोमांचक और आपको हैरत में डालने वाली पर्सनल ट्रेनर की दुनिया से रूबरू होने के लिए तैयार हो जाइए। बेहद दिलचस्प और अंदाजा लगाने पर मजबूर करने वाली इस सीरीज में इंसानी स्वभाव की जटिलताओं को पेश किया गया है जो आपको इस कहानी के साथ जोड़ देगा और कहानी में आगे बढ़ने के लिए उत्सुकता बढ़ाएगा।”
इस सीरीज में नेहा की भूमिका निभाने से जुड़े रोमांच और उसकी चुनौतियों के बारे में बात करते हुए टीना दत्ता ने कहा, “मैंने अभी तक जितनी भी भूमिकाएं निभाई हैं उनमें नेहा का किरदार अब तक का सबसे जटिल और चुनौतीपूर्ण किरदार था। इस कहानी में आने वाले हर मोड़ ने मुझे अलर्ट किया और नेहा के किरदार में कई परतें हैं जिसकी वजह से उसकी कहानी भावनात्मक भी हो जाती है। मुझे उत्सुकता है कि दर्शक इस दमदार सीरीज को किस तरह लेते हैं और उन्हें यह कहानी कितना पसंद आती है।”
इस सीरीज के साथ जुड़ने के बारे में अपने विचार साझा करते हुए गुलशन नैन ने कहा, “इस सीरीज का मेरे लिए बहुत ज्यादा महत्व है। जब मुझे यह रोल मिला तो स्क्रिप्ट पढ़े बिना भी मेरे दिल को अमित खन्ना के विजन पर पूरा यकीन था। मेरे किरदार ने मुझे बहुत प्रभावित किया। इस सीरीज को जिस खूबसूरती से बुना गया है उसने और इसके शानदार निर्देशन ने भी मुझे प्रभावित किया। मुझे यकीन है कि यह कहानी लोगों को पसंद आएगी और वे इसे जल्द भूलेंगे नहीं।”
इस सीरीज के बारे में साहिब तगरा का कहना था, “यह एक प्रेरक और प्रामाणिक सीरीज है जो असल जिंदगी के संघर्षों, आकांक्षाओं और रिश्तों की कहानी कहती है। यह उन चुनौतियों को सामने लाती है जिनका सामना हम सभी करते हैं और इस वजह से यह कहानी लोगों से जुड़ती है और उनके दिलों को छूती है। इस सीरीज से जुड़ना एक शानदार अनुभव रहा। मुझे पूरी उम्मीद है कि इस सीरीज की कहानी और इसे जिस ईमानदारी से हमने बुना है उससे यह दर्शकों से जुड़ पाएगी।”
28 जनवरी 2025 से हंगामा ओटीटी पर देखना न भूलें ‘पर्सनल ट्रेनर’। इस सीरीज के सभी एपिसोड देखने के लिए आज ही हंगामा ऐप डाउनलोड करें। यह सीरीज सिर्फ हंगामा और उसके पार्टनर प्लैटफ़ॉर्म पर देखी जा सकती है। इन पार्टनर प्लैटफ़ॉर्म में शामिल हैं टाटा प्ले बिंज, वाचो, बीएसएनएल, प्लेबॉक्स टीवी, रेलवायर ब्रॉड्बैन्ड, एयरटेल एक्सट्रीम और डोर टीवी।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *