आज देश भर की महिलाएं केजरीवाल से पूछ रही हैं की पंजाब की बहनों को 3 साल पहले घोषित महिला सम्मान योजना का 1000 रूपए महिना कब से मिलेगा – वीरेन्द्र सचदेवा

Listen to this article

*महिला सम्मान योजना के प्रति भाजपा कृतसंकल्प है और वह समय पर योजनाबद्ध आयेगी – दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

*मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र से हरियाणा तक हमारी सभी सरकारें महिलाओं को उनका हक दे रही हैं और हम दिल्ली में भी शीघ्र देंगे – दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की बेहतर होगा की पूर्व मुख्य मंत्री आतिशी मार्लेना भाजपा सरकार को उसके वादे याद दिलाने की बजाए अब सी.ए.जी. रिपोर्ट के आधार पर अपनी सरकार के कार्यकलापों पर जवाब देने की तैयारी करें।

महिला सम्मान योजना के प्रति भाजपा कृतसंकल्प है और वह समय पर योजनाबद्ध आयेगी।

मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र से हरियाणा तक हमारी सभी सरकारें महिलाओं को उनका हक दे रही हैं और हम दिल्ली में भी शीघ्र देंगे।

वीरेन्द्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल एवं सुश्री आतिशी मार्लेना से पूछा है की आज वह 24 घंटे की भाजपा सरकार से महिला सम्मान योजना पर जवाब मांग रहे हैं पर देश भर की महिलाएं आज केजरीवाल से पूछ रही हैं की पंजाब की बहनों को 3 साल पहले घोषित महिला सम्मान योजना का 1000 रूपए महिना कब से मिलेगा।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की दस साल की सरकार के कारनामों के इतने काले पन्ने हैं की अरविंद केजरीवाल एवं सुश्री आतिशी मार्लेना उनकी जांच का जवाब देते देते थक जायेंगे।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *