दिल्ली नगर निगम ने रोहिणी ज़ोन के सुल्तानपुरी क्षेत्र में 5 आवारा पशुओं को पकड़ा, केशवपुरम जोन में 9 अवैध डेयरी सील की

Listen to this article

दिल्ली नगर निगम आवारा पशुओं और अवैध डेयरियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है।ऐसे ही एक प्रयास में, आज दिल्ली नगर निगम के पशु चिकित्सा विभाग द्वारा चलाए गए एक अभियान में रोहिणी जोन के सुल्तानपुरी क्षेत्र में 5 पशुओं को पकड़ा है। एमसीडी अपने अधिकार क्षेत्र में अवैध डेयरी पर भी अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम उठा रही है। इसी कड़ी में केशव पुरम जोन के त्रि नगर में 9 डेयरी सील की गईं।

निगम का पशु चिकित्सा सेवा विभाग आवारा मवेशियों और शहरीकृत क्षेत्र में चल रही अवैध डेयरियों की समस्या को हल करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। आने वाले दिनों में निगम की ओर से इस संबंध में और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *