Listen to this article

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने शनिवार को दो ख़तरनाक गैंग हिमांशु वाउ और नीरज बवाना के 3 सदस्यों को गिरफ़्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों का नाम अतुल उर्फ़ मोंटी उर्फ़ जैकी, रोहित और प्रिंस बताया गया। पुलिस के अनुसार सूचना मिली की ख़तरनाक बदमाश रोहिणी में बदले की भावना के चलते कार लूटने और हत्या के इरादे से रोहिणी में आने वाले थे बदमाशों को पकड़ने के लिये पुलिस ने टीम का गठन किया। बाइक पे सवार तीन लोगों को जैसे पुलिस ने रोकने का इशारा दिया। बाइक सवार बदमाश भागने के फ़िराक़ में थे पुलिस ने मौक़े पर ही धर दबोचा का प्रयास किया बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। गोली सिपाही की छाती पर जाकर लगी। सिपाही को कुछ नहीं हुआ क्योंकि उसने बुलेटप्रूफ़ जैकेट पहनी हुई थी। पुलिस का दावा है कि तीन बदमाशों को पकड़कर पुलिस ने एक बड़ी वारदात होने से बचा लिया है। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना कि इस विशेष रिपोर्ट में अपराध शाखा के विशेष आयुक्त संजय भाटिया ने प्रैस वार्ता के दौरान क्या कहा।

बहरहाल पुलिस ने आरोपी बदमाशों के क़ब्ज़े से एक सैमी ऑटोमैटिक पिस्तौल , दो देशी कट्टे , पाँच ज़िंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल जो अपराध में इस्तेमाल थी बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच में जुट गई है। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *