यह बहुत सारी लड़कियाँ जाते हुए देखकर आपको शायद सोच रहे होंगे कि ये सभी लड़कियाँ इकट्ठी कहाँ जा रही है। दरअसल ये सभी लड़कियाँ एक ऐसे गिरोह का शिकार थी । इन लड़कियों से देह व्यापार का धंधा करवाया जा रहा था। सेंट्रल जिला पुलिस के थाना पहाड़गंज के अंतर्गत पुलिस चौकी शारदानंद मार्ग और पुलिस चौकी हिम्मतगढ़ की संयुक्त पुलिस टीम के द्वारा एक ऐसे गैंग का भंडाफोड़ किया है जो कि अवैध मानव तस्करी के द्वारा विदेशी से लड़कियों से देहव्यापार करवाते थे। पहाड़गंज के इलाक़े में लड़कियों से देह व्यापार का धंधा करवा रहे थे। पुलिस ने रेड मारकर 23 लड़कियों को छुड़ाया है। इसमें तीन नाबालिग लड़कियाँ बतायी जा रही है। पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि पहाड़गंज इलाक़े के कुछ होटलों में अवैध तरीक़े से मानव तस्करी के द्वारा विदेशी लड़कियों को लाकर यहाँ देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस ने कई दिनों की निगरानी के बाद कई टीमें गठित कर गैंग के सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों का नाम नूरशेद आलम जिला किशन गंज, बिहार का रहने वाला है। दूसरा आरोपी मोहम्मद राहुल आलम दिल्ली किशन गंज, का रहने वाला है। तीसरा आरोपी अब्दुल मन्नान दिनाज पुर, पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। चौथा आरोपी तौशिफ रेक्सा किशन गंज बिहार का रहने वाला। पांचवां आरोपी शमीम आलम किशन गंज, बिहार का रहने वाला है। छठा आरोपी मोहम्मद जरूल किशन गंज बिहार का रहने वाला है। 7वाँ आरोपी मोनिश बस्ती ख्वाजा, कमला मार्केट, दिल्ली, का रहने वाला। बताया जाता है कि सभी 23 लड़कियाँ विदेशी नागरिक हैं। आरोपी इन सभी लड़कियों को मानव तस्करी के द्वारा लाया गया था। इन सभी लड़कियों से देह व्यापार का धंधा करवाया जा रहा था।आरोपी व्यक्ति पश्चिम बंगाल, नेपाल और दिल्ली के अन्य स्थानों से लड़कियों को ला रहे थे और उन्हें 1180 मेन बाजार, पहाड़गंज में एक घर में रखते थे और बाद में उन्हें वेश्यावृत्ति के लिए विभिन्न होटलों में भेजते थे। बताया जाता हैं इस मामले में, पहाड़गंज के कुछ होटलों में अनैतिक तस्करी और वेश्यावृत्ति की गतिविधियों जारी थी। पुलिस टीम की निगरानी और कई स्थानों पर छापेमारी करी गई। अधिकारियों ने पीड़ितों की गतिविधियों पर नज़र रखी, जिन्हें स्कूटी पर पास के होटलों में भेजा जा रहा था। इन होटलों में नकली ग्राहक तैनात किए गए थे और यह पुष्टि करने के बाद कि सेक्स ट्रैफिकिंग हो रही है, टीम ने तेज़ी से कार्रवाई की। साथ ही, टीम ने ठिकाने के घर और गॉड इन और होटल मिनी पैलेस सहित कई होटलों पर छापा मारा। पुलिस ने इस ऑपरेशन में 3 नाबालिग लड़कियों सहित 23 लड़कियों को बचाया। बचाई गई 10 लड़कियां नेपाल की हैं। इस ऑपरेशन के दौरान सात आरोपी व्यक्तियों को पकड़ा गया। आरोपियों के क़ब्ज़े से सात मोबाइल फोन और दो स्कूटी बरामद करी है। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है ब्यूरो रिपोर्ट टोटल ख़बरें , दिल्ली।
2025-03-23