दिल्ली की भाजपा सरकार का बजट 2025-26 दिल्ली के चौहमुखी विकास के साथ ही आम नागरिकों के लिए बेहतर जीवन देने को समर्पित है -वीरेन्द्र सचदेवा

Listen to this article

*रेखा गुप्ता सरकार के पहले बजट ने 31.5% की वृद्धि के साथ बजट की कुल राशि को 1 लाख करोड़ रूपये को पार करने के साथ ही सरकार के कैपिटल खर्च को 15089.25 करोड़ रूपए से बढ़ा कर 28115.48 करोड़ रूपए पर पहुंचा दिया है जिससे दिल्ली के विकास के साथ साणानय रखरखाव मे भी वृद्धि होगी – वीरेन्द्र सचदेवा

*रेखा गुप्ता का बजट 2025-26 भाजपा के संकल्प पत्र की पूर्ति कर रहा है, बजट में महिला समृद्धि योजना, प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना में डबल बीमे के साथ महिला सुरक्षा के लिए 3.30 लाख सी.सी.टी.वी. के साथ ही, डयूसिब बजट को 3 गुणा बढ़ा कर स्लम क्षेत्रों के सुधार के बम्पर कदम उठाये गये हैं – दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

*बजट में यमुना सफाई, एस.टी.पी. निर्माण के साथ ही, पर्यावरण सुधार के लिए भी योजनाबद्ध बजट लाकर सरकार ने पर्यावरण सुधार के चुनाव संकल्प की पूर्ति की है – वीरेन्द्र सचदेवा

*दिल्ली में होमगार्ड की संख्या को 10285 से बढ़ा कर 25000 करने के प्रस्ताव से सिविल डिफेंस वॉलंटियरस को दिये आश्वासन की पूर्ति का रास्ता खुला है – वीरेन्द्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की दिल्ली की भाजपा सरकार का बजट 2025-26 दिल्ली के चौहमुखी विकास के साथ ही आम नागरिकों के लिए बेहतर जीवन देने को समर्पित है।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की जहां अरविंद केजरीवाल सरकार गत तीन वर्ष से दिल्ली बजट की कुल राशि को गिरा रही थी वही रेखा गुप्ता सरकार के पहले बजट ने 31.5% की वृद्धि के साथ बजट की कुल राशि को 1 लाख करोड़ रूपये को पार करने के साथ ही सरकार के कैपिटल खर्च को लगभग दुगना करते हुए 15089.25 करोड़ रूपए से बढ़ा कर 28115.48 करोड़ रूपए पर पहुंचा दिया है जिससे दिल्ली के विकास के साथ साणानय रखरखाव मे भी वृद्धि होगी।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की श्रीमती रेखा गुप्ता का बजट 2025-26 भाजपा के संकल्प पत्र की पूर्ति कर रहा है, बजट में महिला समृद्धि योजना, प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना में डबल बीमे के साथ महिला सुरक्षा के लिए 3.30 लाख सी.सी.टी.वी. के साथ ही, डयूसिब बजट को 3 गुणा बढ़ा कर स्लम क्षेत्रों के सुधार के बम्पर कदम उठाये गये हैं।

दिल्ली में होमगार्ड की संख्या को 10285 से बढ़ा कर 25000 करने के प्रस्ताव से सिविल डिफेंस वॉलंटियरस को दिये आश्वासन की पूर्ति का रास्ता खुला है।

शिक्षा एवं स्वास्थ्य के लिये रेखा गुप्ता सरकार ने योजनाबद्ध बजट आवंटित कर दिल्ली के सरकारी स्कूलों एवं अस्पतालों के इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार के साथ ही मूलभूत शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर सुधार के कदम उठाये हैं।

बजट में यमुना सफाई, एस.टी.पी. निर्माण के साथ ही, पर्यावरण सुधार के लिए भी योजनाबद्ध बजट लाकर सरकार ने पर्यावरण सुधार के चुनाव संकल्प की पूर्ति की है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *