Listen to this article

दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा द्वारा शनिवार को अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक भारत- श्रेष्ठ भारत के तहत बिहार दिवस का कार्यक्रम मनाया गया जिसमें राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद मनोज तिवारी, कमलजीत सहरावत, बांसुरी स्वराज और दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने पूर्वांचलावसियों को संबोधित किया। कार्यक्रम का संयोजन पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष संतोष ओझा ने किया और कहा पूर्वांचल वासी दिल्ली एवं देश के आर्थिक, सामाजिक एवं अध्यात्मिक उत्थान में पूर्ण सहयोग दे रहे और साथ प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बिहार की डबल इंजन सरकार के द्वारा लाई प्रगति देख कर भी प्रसन्न हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, पूर्वांचल मोर्चा के प्रभारी विपिन बिहारी, सह-प्रभारी कौशल मिश्रा, विधायक अभय वर्मा एवं चंदन चौधरी, सहित पूर्वांचल मोर्चा के सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष व हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे। जगत प्रकाश नड्डा ने आज अपने संबोधन में कहा कि आज हम बिहार दिवस मना रहे हैं लेकिन हमने लालू राज में एक डूबता हुआ बिहार देखा, लोग शाम में घर से बाहर निकलने से डरते थे। उन्होंने कहा कि बिहार का अपना एक विशेष महत्व है चाहे वह जेपी आंदोलन की शुरुआत हो या फिर नालंदा विश्वविद्यालय की अपनी पहचान हो। विश्व को प्रजातंत्र देने का काम बिहार ने किया था इसलिए बिहार को विकसित बिहार बनाने का संकल्प प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लिया है और हम सब को मिलकर उसके लिए काम करना होगा। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना कि इस विशेष रिपोर्ट में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने संबोधन के दौरान क्या कहा देखिए इस रिपोर्ट में

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *