वर्ष 2027 तक दिल्ली नशा मुक्त बनें इसके लिए दिल्ली के उप राज्यपाल की देख रेख में दिल्ली पुलिस का ड्रग तस्करों के खिलाफ़ कार्रवाई करने का अभियान जारी है। पकड़ी गई ड्रग्स को दिल्ली पुलिस द्वारा वर्ष 2022 से नष्ट करने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को छठे संस्करण के तहत दिल्ली के जहांगीरपुरी में स्थित राजस्थान उद्योग नगर में एक बायो टिक सलूशन में दिल्ली के उप राज्यपाल VK सक्सेना और दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय आरोरा के द्वारा 1643 किलोग्राम ड्रग्स को नष्ट कर दिया जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में क़ीमत 2622 करोड़ रुपया बतायी जा रही है। बताया जाता है कि पिछले दो वर्षों के दौरान दिल्ली पुलिस के द्वारा वर्ष 2022 में 2888 किलोग्राम ड्रग्स को जलाकर नष्ट किया गया था। वर्ष 2023 में 15,700 किलोग्राम ड्रग्स को नष्ट किया गया था। वर्ष 2024 के फ़रवरी महीने में 10631 किलोग्राम ड्रग्स को जलाकर नष्ट किया गया था। वर्ष 2024 के दिसम्बर महीने में 10601 किलोग्राम ड्रग्स को जलाकर नष्ट किया गया था। वर्ष 2025 जनवरी माह में 1575 किलोग्राम ड्रग्स का नष्ट किया गया था। अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कुल क़ीमत 5997.75 करोड़ बतायी गई है। बताया जाता है कि पुलिस ने ड्रग तस्करों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करते हुए 1798 मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने 2290 ड्रग्स तस्करों को गिरफ़्तार किया है। मौजूदा वर्ष में 552 मामले दर्ज कर 589 लोगों को गिरफ़्तार किया है। बताया जाता है कि ड्रग तस्करों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करते हुए पाँच करोड़ की संपत्ति को ज़ब्त किया है जबकि चार करोड़ की संपत्ति की जाँच जारी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 लोगों में ख़िलाफ़ कार्रवाई करी है और 37 लोगों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाँच जारी है। बहरहाल पुलिस ने छठे संस्करण के दौरान 1643 किलोग्राम ड्रग्स को गुरुवार को नष्ट किया गया। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में क़ीमत मात्र 2622 करोड़ रुपया बतायी जा रही है। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना कि इस विशेष रिपोर्ट में। दिल्ली के उपराज्यपाल VK सक्सेना और दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने हैं मीडिया को संबोधन के दौरान क्या कहा। आइए देखते हैं यह रिपोर्ट।
2025-04-04