दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद से निराश्रित महिलाओं को नहीं मिल रही पेंशन- सौरभ भारद्वाज

Listen to this article
  • पेंशन रूकने से निराश्रित महिलाओं को घर चलाना मुश्किल हो रहा है और वह दफ्तरों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं- सौरभ भारद्वाज
  • सरकार काफी निराश्रित महिलाओं की पेंशन काटने जा रही है, ऐसा करने से उनको जीवन यापन करना मुश्किल हो जाएगा- सौरभ भारद्वाज
  • भाजपा सरकार से अनुरोध, निराश्रित महिलाओं की पेंशन जल्द जारी करे और जरूरतमंद महिलाओं की पेंशन न काटे- सौरभ भारद्वाज

दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद से विधवा व तलाकशुदा समेत अन्य निराश्रित महिलाओं की पेंशन रोक दी गई है। दो महीने से निराश्रित महिलाएं अपनी पेंशन मिलने का इंतजार कर रही हैं और इसके लिए वह लगातार दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने यह जानकारी देते हुए कहा कि पेंशन रूकने से निराश्रित महिलाओं को घर चलाना मुश्किल हो रहा है। हमें यह भी जनाकरी मिली है कि सरकार काफी निराश्रित महिलाओं की पेंशन काटने जा रही है। हमारी मांग है कि सरकार निराश्रित महिलाओं की पेंशन जल्द जारी करे और जरूरतमंद महिलाओं की पेंशन न काटे।

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कर कहा कि दिल्ली के अंदर दो महीने से भाजपा की सरकार है। निराश्रित महिलाएं समाज का सबसे असुरक्षित वर्ग होती हैं। जिसमें विधवा, तलाकशुदा या बेसहारा महिलाएं होती हैं। उनको सरकार द्वारा पेंशन दी जाती है। दिल्ली में निराश्रित महिलाओं को दो महीने से पेंशन नहीं मिली है। निराश्रित महिलाएं दफ्तरों के चक्कर लगा रही हैं, उनकी पेंशन नहीं आ रही है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली की भाजपा सरकार कई हजार विधवा महिलाओं की पेंशन काटने वाली है। हमें जानकारी मिली है कि बहुत सारी निराश्रित महिलाओं को कई वर्षों से पेंशन मिल रही थी, उसको भाजपा की सरकार काट रही है। आम आदमी पार्टी का दिल्ली सरकार से निवेदन है कि यह बहुत ही संवेदनशील मामला होता है। किसी विधवा की पेंशन काट दी जाएगी तो उसके लिए घर चलाना, अपना जीवन यापन करना बहुत मुश्किल हो जाएगा। इसलिए निराश्रित महिलाओं की पेंशन काटने का फैसला लेने से पहले सरकार यह जरूर सोचे कि किसी जरूरत मंद महिला की सरकार पेंशन न काटे। दिल्ली सरकार जल्द से जल्द निराश्रित महिलाओं की पेंशन को जारी करे। क्योंकि पेंशन रूकने से महिलाओं और उनके परिवार को काफी दिक्कतें हो रही हैं।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *