भाजपा का महापौर एवं उप महापौर चुने जाने के साथ ही निगम का प्रशासन एवं नागरिक सेवाएं सुचारू रूप से चलने की राह प्रारब्ध हुई है – वीरेन्द्र सचदेवा

Listen to this article

*नवनिर्वाचित महापौर शीघ्र स्थाई समिति का गठन सुनिश्चित करेंगे ताकि दिल्ली वालों को ट्रिपल इंजन सरकार का लाभ अतिशीघ्र मिलना शुरू हो – वीरेन्द्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने भाजपा प्रत्याशियों सरदार राजा इकबाल सिंह को दिल्ली नगर निगम का महापौर एवं श्री जय भगवान यादव को उप महापौर चुने जाने पर बधाई एवं शुभकामनाऐ दी हैं।

सचदेवा ने कहा है की दिल्ली नगर निगम में भाजपा का महापौर एवं उप महापौर चुने जाने के साथ ही निगम का प्रशासन एवं नागरिक सेवाएं सुचारू रूप से चलने की राह प्रारब्ध हुई है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की नये महापौर शीघ्र दिल्ली नगर निगम की स्थाई समिति के गठन की राह खोलेंगे ताकि निगम के आर्थिक एवं प्रशासनिक निर्णय पुनः दिल्ली नगर निगम एक्ट 1957 के अनुसार होना शुरू हो सकें। इसके लिए नवनिर्वाचित महापौर शीघ्र स्थाई समिति का गठन सुनिश्चित करेंगे ताकि दिल्ली वालों को ट्रिपल इंजन सरकार का लाभ अतिशीघ्र मिलना शुरू हो।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *