राजभाषा हिंदी के प्रचार एवं प्रसार के लिए दिल्ली सरकार द्वारा वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

Listen to this article

*राजभाषा हिंदी के प्रचार एवं प्रसार के लिए दिल्ली सरकार द्वारा वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग द्वारा वार्षिक हिंदी प्रतियोगिता में सफल कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य सरकारी कर्मियों में हिंदी भाषा में कार्य करने की रुचि बढ़ाना है। कार्यक्रम में हिंदी टिप्पण, टंकण, निबंध, स्टैनो एवं सुलेख जैसी श्रेणियों में विजेताओं को नकद राशि एवं शील्ड प्रदान की गई।

समारोह में विभाग के मंत्री कपिल मिश्रा ने विजेताओं को बधाई दी और कहा कि भले ही पुरस्कार राशि सीमित है, लेकिन प्रतिभागियों का उत्साह प्रशंसनीय है। उन्होंने अगले वर्ष पुरस्कार राशि बढ़ाने की घोषणा की।

माननीय मंत्री ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हिंदी भाषा के प्रति लोगों की रुचि बढ़ी है। पहले जहां हिंदी बोलना पिछड़ेपन का प्रतीक माना जाता था, वहीं अब न्यायपालिका और सेना में भी इसका व्यापक उपयोग हो रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हर व्यक्ति को अपनी मातृभाषा हिंदी का सम्मान करना चाहिए और घर के बच्चों को भी अच्छी हिंदी सिखानी चाहिए।

समारोह में बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *