भामला फाउंडेशन ने विश्व पर्यावरण दिवस 2025 पर ऐतिहासिक समुद्र तट सफाई अभियान का आयोजन किया, तटीय कार्रवाई के 550 सप्ताह पूरे होने का जश्न मनाया

Listen to this article

भामला फाउंडेशन विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के मौके पर 25 अप्रैल, 2025 को सुबह 7:00 बजे मीठी नदी पर बड़े पैमाने पर समुद्र तट सफाई अभियान का आयोजन करके पर्यावरण के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। इस कार्यक्रम में 1,500 से अधिक छात्र स्वयंसेवक एक साथ आएं और फाउंडेशन के लगातार 550वें सप्ताह की तटीय सफाई की पहल का जश्न मनाया – जो पर्यावरणीय स्थिरता के लिए इसकी निरंतर प्रतिबद्धता का एक सशक्त प्रमाण है।

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के इस अवसर पर फाउंडेशन ने वेदांग रैना को अपना यूथ एम्बेसडर नियुक्त किया है। वे इस पर्यावरणीय पहल में सक्रिय भूमिका निभाई और जलवायु परिवर्तन, शहरी वनरोपण, कचरा प्रबंधन, और जलवायु कार्यों में युवाओं की भागीदारी के महत्व को लेकर जागरूकता फैलाने का काम किया।

इस अभियान से एक और प्रमुख हस्ती, लोकप्रिय अभिनेत्री राशि खन्ना भी जुड़ी, जिन्हें हेल्थ एंड वेलनेस एम्बेसडर घोषित किया गया है। वे संपूर्ण स्वास्थ्य के महत्व को बढ़ावा दी, और उन्होंने पर्यावरण स्वास्थ्य, शारीरिक फिटनेस और मानसिक स्वास्थ्य के बीच संबंधों को उजागर करते हुए हेल्थ इज़ वेल्थ के दृष्टिकोण को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित की।

फराह खान, पूनम महाजन, सुजय जयराज, इशिता अरुण और लक्ष्मी मांचू सहित कई जानी-मानी हस्तियाँ इस महत्वपूर्ण उद्देश्य के लिए अपना समर्थन दिखाते हुए कार्यक्रम में शामिल हुई।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *