दिल्ली में भाजपा सरकार फेल, दो महीने में ही बिजली-पानी, सीवर सभी व्यवस्था ठप- आतिशी

Listen to this article

*भाजपा से दिल्ली और हरियाणा में पानी की व्यवस्था नहीं संभल रही, तो सरकार चलाने की अपनी अयोग्यता छुपाने के लिए पंजाब का बहाना बनाने लगी-आतिशी

*पिछले 2 महीने से दिल्ली में पानी-सीवर के अलावा बिजली व्यवस्था भी ठप्प है, लगातार लंबे-लंबे पॉवर कट लग रहे हैं; क्या प्रवेश वर्मा पॉवर कट के लिए भी पंजाब को दोष देंगे?-आतिशी

*जुमलों की भाजपा सरकार दिल्ली में सीवर-पानी-बिजली की व्यवस्था संभालने में पूरी तरह विफल रही है-आतिशी

*पूरी दिल्ली में सीवर बह रहा है, घरों में गंदा पानी आ रहा है क्योंकि भाजपा सरकार चलाने में नाकाम हो गई है-आतिशी

दिल्ली में भाजपा की चार इंजन की सरकार है। इसके बावजूद दो महीने में ही दिल्ली में बिजली, पानी और सीवर की व्यवस्थाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं और दिल्लीवाले बेहद परेशान हैं। एक तरफ सीवर ओवरफ्लो हो रहा है तो दूसरी घरों में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। इसके चलते लोग बीमार हो रहे हैं। आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता व नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने गुरुवार को यह बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि,भाजपा से दिल्ली और हरियाणा में पानी की व्यवस्था नहीं संभल रही, तो सरकार चलाने की अपनी अयोग्यता छुपाने के लिए पंजाब का बहाना बनाने लगी है। जल मंत्री बहाना बनाने लगे है कि पंजाब पानी रोक रहा है।

नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि, पिछले 2 महीने से दिल्ली में पानी-सीवर के अलावा बिजली व्यवस्था भी ठप्प है, लगातार लंबे-लंबे पॉवर कट लग रहे हैं। ऐसे में क्या दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा जी पॉवर कट के लिए भी पंजाब को दोष देंगे?

दिल्ली के जलमंत्री प्रवेश वर्मा के बयान पर नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने एक्स पर कहा कि, अपनी अयोग्यता को छुपाने के लिए बहानों की कोई सीमा होती है। दिल्ली और हरियाणा में भाजपा से पानी की व्यवस्था नहीं संभल रही, तो अब पंजाब का पानी चुराने चले? अगर हरियाणा और दिल्ली को पानी चाहिए, तो जो सिंधु नदी का पानी पाकिस्तान जाने से रोका है, वो क्यों नहीं देती केंद्र सरकार?

उन्होंने कहा कि, “पिछले 2 महीने से दिल्ली में पानी-सीवर के अलावा बिजली व्यवस्था भी ठप्प है। लगातार लंबे-लंबे पॉवर कट लग रहे हैं। पानी की व्यवस्था ठप्प होने पर ये पंजाब का बहाना बना रहे हैं। मुझे लगता है कि जल्द प्रवेश जी कहेंगे कि यह पॉवर कट भी पंजाब की वजह से हो रहे हैं!!”

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *