“आप” नेता सपने बुनने एवं बेचने में माहिर हैं, दिल्ली की जनता द्वारा ठुकराये सिसोदिया एवं भारद्वाज का 2027 में दिल्ली नगर निगम चुनाव जीतने का दावा हास्यास्पद – दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

Listen to this article

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की आम आदमी पार्टी नेता सपने बुनने एवं बेचने में माहिर हैं और दिल्ली की जनता द्वारा हाल ही में ठुकराये मनीष सिसोदिया एवं सौरभ भारद्वाज का 2027 में दिल्ली नगर निगम चुनाव जीतने का दावा हास्यास्पद ही नही है राजनीतिक रूप से भी तर्कहीन है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की 2017 से 2022 तक यही सब “आप” नेता 2022 में बड़े बहुमत से दिल्ली नगर निगम चुनाव जीतने का दावा करते रहे पर जब चुनाव का नतीज़ा आया तो वह बहुत मामूली बढ़त ले पाये।

उस जीत के बाद “आप” नेताओं ने दिल्ली नगर निगम की सेवाओं को ठप्प कर दिया और परिणाम स्वरूप दिल्ली की जनता ने हाल ही में “आप” की दिल्ली सरकार को बुरी तरह हरा दिया।

“आप” नेतृत्व लगातार दिल्ली नगर निगम की ही नही अपने पार्षदों की भी उपेक्षा करता रहा और उसी के चलते पार्टी का निगम दल दो फाड़ हो गया है और मनीष सिसोदिया एवं सौरभ भारद्वाज का आज का ब्यान केवल अपने बचे कुचे पार्षदों को बांधे रखने का प्रयास है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *