शर्वरी ने ‘मुंजा’ के एक साल पूरे होने का जश्न मनाया फैंस, डांस और प्यार के साथ

Listen to this article

हॉरर-कॉमेडी ब्लॉकबस्टर मुंजा की 100 करोड़ की सफलता और एक साल पूरे होने के मौके पर, ‘बेला’ के किरदार से दिल जीतने वाली शर्वरी ने अपने फैंस के लिए एक यादगार पल रच डाला। उनका वायरल डांस नंबर “तरस” आज भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

शर्वरी ने एक डांस वर्कशॉप में अपने सबसे बड़े फैंस को चुपके से सरप्राइज दिया। जैसे ही वो कमरे में दाखिल हुईं, वहां मौजूद सभी चौंक गए — किसी की आंखों में आंसू थे, तो कोई खुशी से उछल पड़ा।

फैंस ने उनसे तुरंत ‘तरस’ का हुक स्टेप करने की गुज़ारिश की — और शर्वरी ने झट से स्टेप करते हुए सबके साथ डांस किया। उनके साथ नाचते हुए फैंस ने उस वायरल पल को फिर से जिया, जिसने एक साल पहले स्क्रीन पर धूम मचाई थी।

भावनाओं का सिलसिला यहीं नहीं रुका। फैंस ने मिलकर शर्वरी को एक छोटा-सा तोहफा दिया, एक पर्सनल जेस्चर के रूप में, ये बताने के लिए कि मुंजा उनके लिए कितना खास रहा है। इसके बाद फोटो सेशन हुआ, जिसने इस दिन को और यादगार बना दिया।

शर्वरी ने कहा:“यकीन नहीं होता कि मुंज्या को रिलीज़ हुए एक साल हो गया है। बेला का किरदार निभाना मेरे लिए बहुत क्रिएटिवली संतोषजनक रहा, लेकिन सबसे बड़ा सरप्राइज था दर्शकों का ‘तरस’ गाने को लेकर जबरदस्त प्यार।

एक न्यूकमर के तौर पर, इतने बड़े स्केल का डांस नंबर करना, और वो भी दिनेश विजन सर जैसे प्रोड्यूसर के साथ — ये मेरे लिए एक सपने जैसा था। आमतौर पर ये मौके बड़े सितारों को ही मिलते हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त होती है। मुझे लगता है कि ये एक संकेत है कि मैं भी लोगों को जोड़ सकती हूं और शायद मेरा खुद का एक हिट डांस एंथम बन सकता है।”

उन्होंने आगे कहा:“महाराष्ट्रीयन होने के नाते मुझे हमेशा पौराणिक कथाओं और लोक कथाओं में दिलचस्पी रही है। मैंने बचपन में मुंजा की कहानियां सुनी थीं, लेकिन जब स्क्रिप्ट पढ़ी तो कल्पना और डीटेल देखकर दंग रह गई।

फिल्म में CGI से बना मुंजा भारत का पहला ऐसा किरदार था। कोई विज़ुअल रेफरेंस नहीं था — सब कुछ कल्पना पर आधारित था, और हमें रिएक्ट करते वक्त अपने अभिनय पर ही भरोसा करना पड़ा।

मराठी लोककथा को एक बड़े हिंदी फिल्म फॉर्मेट में देखना मेरे लिए बेहद रोमांचक था, और जब मुझे पता चला कि आदित्य सरपोतदार सर डायरेक्टर हैं, तो मैं बहुत उत्साहित हो गई। हमने कोंकण रीजन में शूटिंग की, और वहां की भाषा, खानपान और लोगों को लेकर उनकी जानकारी बेहद प्रभावित करने वाली थी।”

फैंस से मिली इस सरप्राइज़ मुलाकात पर शर्वरी ने कहा: “मुंजा का ₹100 करोड़ क्लब में शामिल होना और एक साल बाद भी इतना पसंद किया जाना, एक सपने जैसा लगता है।

आज फैंस से मिलना, उन्हें डांस वर्कशॉप में देखकर उनके चेहरे की खुशी — ये सब मुझे भीतर तक छू गया। एक फैन ने जब हुक स्टेप के लिए कहा, तो मैं खुद को रोक नहीं पाई! हमने साथ डांस किया, खूब हंसी और उन्होंने मुझे फिल्म की एनिवर्सरी पर प्यारा-सा गिफ्ट भी दिया।

ये उन पलों में से था जो आपको याद दिलाते हैं कि आप सिनेमा का हिस्सा बनने से इतना प्यार क्यों करते हैं।”

https://www.instagram.com/p/DKl3FaWxp_P/?igsh=b2N6cmswMWxrbnoz

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *