दिल्ली नगर निगम की मुख्य विपक्षी पार्टी आम आदमी पार्टी ने आज सदन की बैठक में व्यवधान डाल कर अपनी ओछी राजनीति का प्रदर्शन किया: महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह

Listen to this article

*दिल्ली नगर निगम के सदन की बैठक के माध्यम से पार्षद अपने क्षेत्र की समस्या उठाते हैं लेकिन आम आदमी पार्टी के पार्षदों के व्यवहार के चलते सदन की बैठक को बार बार रोका गया: महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह

*दिल्ली नगर निगम की भारतीय जनता पार्टी ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए लिया एक ऐतिहासिक फैसला,फैक्ट्री लाइसेंसिंग में इंस्पेक्टर राज खत्म कर इसे संपत्ति कर से जोड़ा जाएगा: महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह

*दिल्ली में हुई भारी बारिश के बावजूद जलभराव की स्थिति नहीं हुई उत्पन्न,निगम जलभराव से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद: स्थायी समिति अध्यक्षा सत्या शर्मा

*आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने दो बार मेरे हाथ से एजेंडा छीनकर फाड़ा,आम आदमी पार्टी जनता की हितैषी हों एक ढोंग करती है: नेता सदन प्रवेश वाही

दिल्ली के माननीय महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह,स्थायी समिति की अध्यक्षा श्रीमती सत्या शर्मा एवं नेता सदन प्रवेश वाही ने आज डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविक सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। दिल्ली के महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली नगर निगम की मुख्य विपक्षी पार्टी आम आदमी पार्टी ने आज सदन की बैठक में बार बार व्यवधान डाल कर दिल्ली की जनता की भलाई के कामों को रोकने की भरपूर कोशिश की। सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि समस्त पार्षदगण माह में एक बार होने वाली सदन की बैठक में अपने क्षेत्र की जनता से संबंधित मुद्दे उठाने एक मौका मिलता है किंतु आम आदमी पार्टी की नकारात्मक राजनीति के चलते सदन की बैठक में व्यवधान डाला गया।

सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि महीने में एक बार होने वाली सदन की बैठक जन सरोकार से जुड़े मुद्दे उठाने का एक अच्छा अवसर होती है लेकिन आम आदमी पार्टी और जनता की भलाई का दूर दूर तक कोई नाता नहीं है। आम आदमी के पार्षदों का बार बार सदन की बैठक में व्यवधान उत्पन्न करना दर्शाता है कि आप पार्टी का एकमात्र कार्य नकारात्मक राजनीति है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को निगम की सत्ता में आए दो महीने हुए हैं और इन दो महीनों में हमने नालों से रिकॉर्ड मात्रा में गाद निकाली है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष दिल्ली नगर निगम ने 77000 मीट्रिक टन गाद निकाली थी लेकिन इस वर्ष निगम ने 1.40 लाख मीट्रिक टन गाद निकाली है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा निगम की बैठक में इस तरह बार बार व्यवधान उत्पन्न करने से हम नागरिक हितैषी फ़ैसले लेने से नहीं रुकेंगे यदि ज़रूरत पड़ी तो हम विशेष सदन भी बुलाएंगे और नागरिकों के हितों में कार्य करेंगे।

दिल्ली के महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज एक ऐतिहासिक फैसला लिया है जिसके अंतर्गत फैक्ट्री लाइसेंस रिन्यू करने की प्रक्रिया में इंस्पेक्टर राज को खत्म करने का फैसला लिया है। राजा इकबाल सिंह ने कहा कि नोटिफाइड औद्योगिक क्षेत्रों में फैक्ट्री लाइसेंस को संपत्ति कर के साथ जोड़ दिया गया है जिसके चलते फैक्ट्री मालिकों को वार्षिक संपत्ति कर का 5% लाइसेंस शुल्क के रूप में दिल्ली नगर निगम को देना होगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने उद्योगों को राहत प्रदान करने वाले इस प्रस्ताव का भी विरोध किया जोकि दर्शाता है कि आम आदमी पार्टी छोटे व्यापारियों के खिलाफ है।

स्थायी समिति की अध्यक्षा सत्या शर्मा ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी सदन की बैठक चलाने के पक्ष में नहीं थी। उन्होंने कहा कि मिंटो रोड पर कल की बारिश से पानी नहीं भरा था जहां सबसे पहले पानी भरता था और आम आदमी पार्टी की बौखलाहट साफ दिखाई दे रही थी जिसकी वजह से आम आदमी पार्टी ने सदन की बैठक नहीं चलने दी। सत्या शर्मा ने कहा कि दिल्ली में हुई भारी बारिश के बावजूद भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम का प्रशासन जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

दिल्ली नगर निगम में नेता सदन प्रवेश वाही ने कहा कि आज इंस्पेक्टर राज को खत्म करने के लिए एक महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की जानी थी लेकिन आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने दो बार मेरे हाथ से एजेंडा लेकर फाड़ दिया। उन्होंने कहा कि यही आम आदमी पार्टी का असली चेहरा है। प्रवेश वाही ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली की जनता के साथ एक ढोंग करती है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *