दिल्ली नगर निगम ने नालों की सफाई अभियान ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

Listen to this article

*निगम ने 1 जनवरी से 30 जून 2025 के बीच ने 1,70,619.89 मीट्रिक टन सिल्ट (गाद) हटाकर निर्धारित लक्ष्य 1,26,474.27 मीट्रिक टन को पार करते हुए 134.90% की उपलब्धि हासिल की।

दिल्ली नगर निगम ने वर्ष 2025-26 की मानसून तैयारियों के तहत प्रमुख नालों (चार फीट से अधिक चौड़ाई/गहराई) की सफाई में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। 1 जनवरी से 30 जून 2025 के बीच निगम ने कुल 1,70,619.89 मीट्रिक टन गाद हटाई, जो निर्धारित लक्ष्य 1,26,474.27 मीट्रिक टन से कहीं अधिक है। इस प्रकार, निगम ने 134.90% लक्ष्य हासिल किया। यह पिछले वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय प्रगति है, जब इसी अवधि में लगभग 78,000 मीट्रिक टन गाद हटाई गई थी। इस वर्ष की सफाई पिछले वर्ष की तुलना में 2.18 गुना अधिक है, जो निगम की बढ़ती सक्रियता और दक्षता को दर्शाता है।

इस अवधि में 12 ज़ोन के अंतर्गत कुल 800 नालों की 530.825 किलोमीटर लंबाई की सफाई की गई। विशेष रूप से, सेंट्रल ज़ोन ने 61,386.47 मीट्रिक टन गाद हटाकर सर्वाधिक प्रदर्शन किया, जिसके बाद नजफगढ़ ज़ोन ने 24,713.15 मीट्रिक टन, शाहदरा (उत्तरी) ज़ोन ने 24,152.52 मीट्रिक टन और शाहदरा( दक्षिणी) ज़ोन ने 23,519.228 मीट्रिक टन गाद हटाई। सभी ज़ोन ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया और कई ज़ोन अपने-अपने निर्धारित लक्ष्यों से अधिक सफाई कर पाए। यह गहन सफाई अभियान दिल्ली में मानसून के दौरान जलभराव की समस्या को काफी हद तक कम करने और जल निकासी प्रणाली को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

मुख्य बिंदु:

*12 ज़ोन शामिल; 800 नालों की कुल 530.83 किमी लंबाई की सफाई की गई।

*कुल हटाई गई गाद (1 जनवरी – 30 जून 2025): 1,70,619.89 मीट्रिक टन

*फेज-I का लक्ष्य: 1,26,474.27 मीट्रिक टन

*(गाद हटाने का प्रतिशत -( 1 जनवरी – 30 जून 2025): 134.90%

वर्ष-दर-वर्ष प्रगति: पिछले वर्ष की तुलना में 2.18 गुना (78,000 मीट्रिक टन)

दिल्ली नगर निगम शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और नागरिकों से अपील करता है कि वे अपने आस-पास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखें और नालों में कचरा न फेंकें।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *