यह मैदान की तस्वीरें आप देख रहे हैं। ये शालीमार बाग़ के शीश महल पार्क के बाहर की तस्वीर हैं। यहाँ पर गत शुक्रवार को बुलडोजर का एक्शन हुआ। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शीश महल पार्क के बाहर जो की शालामार गाँव की तरफ़ से पार्क में जाने का रास्ता है। इस रास्ते के बाहर ए एस आयी की ज़मीन पर भू माफ़ियाओं ने क़ब्ज़ा कर रखा था। गत शुक्रवार सुबह एक बार फिर बुल्डोजर गरजा और भू माफ़ियाओं के क़ब्ज़े से इस ज़मीन को अतिक्रमण मुक्त करा दिया। जानकारी के अनुसार यह शालामार गाँव की तरफ़ से शीश महल पार्क जाने का रास्ता है जो कि वर्ष 2015 के बाद से लोगों को शीश महल पार्क में जाने को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ता था रास्ता बंद था इसकी वजह यह थी कि पार्क के बाहर वाली जगह 8022 स्क्वायर मीटर को भू माफ़िया ने क़ब्ज़ा कर रखा था। यहाँ पर अवैध तरीक़े से बैटरी रिक्शा माफ़िया और बिल्डर माफ़िया ने इस जगह को जो कि क़रीब 8022 स्क्वायर मीटर को क़ब्ज़े में ले रखा था। शीश महल पार्क जाने का यह रास्ता DA ब्लॉक के बिलकुल सामने है। पार्क में जाने का रास्ता बंद था। बताया जाता है कि यहाँ पर वर्ष 2015 के बाद से ही यह जगह अतिक्रमण भेंट चढ़ी हुई थी। ग़ौरतलब है कि वर्ष 2010 में यह जगह DDA और PWD ने ए एस आयी को सुपुर्द कर दिया था। दरअसल यह ज़मीन दो विभागों की है। जिसका कुल स्पेस 8022 स्क्वायर मीटर है। इस जगह के साथ शीश महल पार्क में जाने का रास्ता हैं। लोग पार्क में आराम से आ जा सकें। परंतु भू माफ़ियाओं ने इस जगह पर क़ब्ज़ा कर लिया। शालामार गाँव और आस पास के लोग काफ़ी परेशान थे। लोगों को पार्क में आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इस जगह को भू माफ़िया से मुक्त कराने के लिए कई बार प्रशासन से गुहार लगायी गई। यहाँ तक कि 2017 में एक PIL कोर्ट में दायर करी गई ताकि लोगों को पार्क में आने जाने का रास्ता आसानी से जाने को मिले। दिल्ली में भाजपा की सरकार आने के बाद गाँव के कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिले और उन्होंने इस पूरी जगह को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर गुहार लगायी थी। मामला दिल्ली के उपराज्यपाल के पास भी पहुँचा। जिसके बाद एस टी एफ का गठन किया गया। उसके बाद ही इस पूरी जगह को भू माफ़ियाओं से मुक्त को लेकर प्रशासन हरकत में आया। गत शुक्रवार को इस पूरी जगह को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए बुलडोज़र एक्शन हुआ। इस जगह पर जो कि अवैध क़ब्ज़े की भेंट चढ़ा हुआ था। बुल्डोजर आप्शन के बाद जगह को भू माफ़ियाओं के क़ब्ज़े से मुक्त करा लिया गया। स्थानीय लोग इस बुलडोज़र एक्शन को लेकर काफ़ी ख़ुश थे। इस पूरे मामले को लेकर जब टोटल ख़बरे के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने गाँव के कुछ लोगों से इस तोड़फोड़ और अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर जब बात करी तो इस पर लोगों ने क्या कहा। आइए देखते हैं हमारे संवाददाता कि यह विशेष रिपोर्ट।
2025-07-11










