दिल्ली के हैदरपुर बादली मोड़ मैट्रो स्टेशन के सामने पुल पर एक छोटा हाथी ऑटो जल जलकर स्वाह हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार दोपहर क़रीब एक बजे एक छोटा हाथी जिसे चैंपियन ऑटो टेंपो के नाम से भी जाना जाता है। यह टैंपो बादली की तरफ़ से आ रहा था और मुकरबा चौक की तरफ़ जा रहा था। जैसे ही टेम्पो हैदरपुर बादली मोड़ मैट्रो स्टेशन के सामने पुल पर पहुँचा तो अचानक टेम्पो से धुआँ निकलने लगा और फिर धमाका होने के बाद अचानक टैंपो ने आग पकड़ ली। जिससे टैंपो जलकर पूरी तरह से ख़ाक हो गया। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि यह टैंपो में घरेलू सामान लगा हुआ था जो कि जल कर पूरी तरह से सवा हो गया। सूचना पाकर मौक़े पर पहुँची फ़ायर बिग्रेड की टीम ने क़रीब 15 मिनट में आग पर क़ाबू पाया। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि यह टैंपो जला कर ख़ाक हो गया। बादली की तरफ़ से आने वाले वाहनों का लंबा जाम लग गया। मौक़े पर ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियों ने पहुँच कर जाम को खुलवाया और क्रेन की मदद से इस जले हुए टैंपो को हटवाया। तब जाकर भारी मशक़्क़त के बाद जाम खुला। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने मौक़े पर ग्राउंड पर जाकर इस पूरी घटना का ग्राउंड रिपोर्ट किया तो देखा टैम्पो में गेहूं की लधा हुआ था जोकि सड़क पर बिखरा पड़ा है। आप देख सकते हैं कि क्रेन की मदद से ये टैम्पो को हटाया जा रहा है बताया जाता है कि किसी के घायल होने या कोई हताहत होने की सूचना नहीं है। परंतु टैंपो में रखा सामान और टैंपो जलकर पूरी तरह से ख़ाक हो गया। आइए देखते हैं फ़ायर ब्रिगेड के अधिकारी और टैम्पो चालक से जब हमारे संवाददाता ने बात कर जानने का प्रयास किया टैंपो कहाँ से आ रहा था और कहाँ जा रहा था। कैसे आग लगी। आइए देखते हैं इस विशेष रिपोर्ट में।
2025-07-17









