Listen to this article

जैसे ही भारत डीप टेक नवप्रवर्तनों के एक परिवर्तनकारी दशक की ओर अग्रसर हो रहा है, एफ आई टी टी फॉरवर्ड (FITT FORWARD 2025) (21 22 अगस्त 2025), एफ आई टी टी आईआईटी दिल्ली परिसर) एक निर्णायक क्षण पर आयोजित हो रहा है।
आईआईटी दिल्ली के Foundation for Innovation and Technology Transfer (FITT) द्वारा आयोजित यह राष्ट्रीय समागम डीप टेक स्टार्टअप्स, नीतिनिर्माताओं, वैश्विक निवेशकों और अनुसंधान नेताओं को एक मंच पर ला रहा है ताकि भारत को वैश्विक नवाचार के मानचित्र पर और आगे ले जाया जा सके।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के इस विचार के साथ हुआ “आज के स्टार्टअप्स ही कल के MNC होंगे, और आज के उद्यमी ही कल के नेता बनेंगे।”
कार्यक्रम में FITT के प्रबंध निदेशक डॉ. निखिल अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि भारत को भविष्य का विचार चाहिए। उन्होंने बताया कि इस वर्ष के FITT संस्करण में स्टार्टअप उत्साहियों की तुलना में निवेशकों की संख्या अधिक दिखाई दी, जो स्टार्टअप्स के मजबूत भविष्य का संकेत है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि भारत के 30 प्रतिशत यूनिकॉर्न संस्थापक IIT दिल्ली से हैं, जिससे यह संस्थान स्टार्टअप इकोसिस्टम और रोजगार सृजन का प्रमुख केन्द्र बन गया है। उनके अनुसार FITT का उद्देश्य केवल अमीरों को और अमीर बनाने में योगदान करना नहीं है, बल्कि आम जनता की समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने कहा कि डीप टेक की शक्ति भारत के हर कोने से रचनात्मकता को सामने ला सकती है और FITT फॉरवर्ड जैसे प्लेटफ़ॉर्म इन विचारों को फैलाने का काम करते हैं। आइए देखते हैं हमारे वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना कि इस विशेष रिपोर्ट में यहाँ प्रदर्शनी में मौजूद कुछ startup के लोगों से बातचीत की यह रिपोर्ट

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *