कई बार लोग अपने अधिकारों को लेकर जागरूक नहीं रहते है। जागरूकता के अभाव के चलते न्याय पाने में असमर्थ रहते हैं। लोगों को उनके अधिकारों के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से सोसायटी फॉर सिक्युरिंग जस्टिस कार्यरत रहती है। लोगों में उनके अधिकारों के जागरूकता के अभाव के चलते उनके अधिकारों का अगर हनन होता है। लोग राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तक कैसे पहुँचें। पीड़त लोग राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत कैसे करें। इसके लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एवं सोसायटी फॉर सिक्युरिंग जस्टिस के द्वारा दिल्ली के आदर्श नगर में स्थित अग्रवाल धर्मशाला में शनिवार को न्याय सबके लिए मानवाधिकार सम्मेलन का आयोजन किया। समारोह के मुख्यातिथि पूर्व मुख्य न्यायाधीश झारखंड एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार की सदस्य न्यायमूर्ति डॉक्टर बी आर सारंगी, पूर्व क़ानून सचिव PK मल्होत्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल सोनी, रोहिणी कोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजीव तेहलान, निगम पार्षद मुकेश गोयल, संस्था एस एस जे के अध्यक्ष डॉक्टर विजय जिंदल, महासचिव विनीत जिंदल , व्यापारी मीठा राम कृपलानी एवं संस्था के सदस्य उपस्थित थे। इस मौक़े पर अतिथियों ने यहाँ आए लोगों को संबोधित किया लोगों को उनके अधिकारों के प्रति किस तरह से जागरूक रहना चाहिए। इसे लेकर विस्तार से बताया गया। अगर कोई व्यक्ति पीड़त होता है तो वह कैसे राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। विस्तार से लोगों को बताया गया। संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर विजय जिंदल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि संस्था पिछले कई वर्षों से लोगों को जागरूक करने और उनके अधिकारों को लेकर कार्यरत है। अगर कोई पीड़ित व्यक्ति क़ानूनी सहायता चाहता है तो वह बेझिझक होकर उनके पास आ सकते हैं। संस्था के महासचिव विनीत जिंदल ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सम्मेलन से लोगों को बल मिलेगा। जो लोग अपने अधिकारों का प्रयोग करने में असमर्थ थे। इस सम्मेलन के बाद लोगों को इसका लाभ उठाएंगे और उनकी संस्था मदद करने के लिए भी उपलब्ध रहेगी। समारोह में टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना को भी सम्मानित किया गया। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना कि इस विशेष रिपोर्ट में। समारोह में विशिष्ट अतिथि और संस्था के अध्यक्ष से हमारे संवाददाता ने बात करी इस पर उन्होंने क्या कहा।
2025-10-12