Listen to this article

दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित दा पार्क होटल में शुक्रवार को एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज यानी A I U और केसी ग्लोबएड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित टेक फ़ार एड इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस 2025 का आयोजन किया गया। यह इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग, नवाचार और ज्ञान विनिमय का एक नया मानक स्थापित कर दिया है। राजधानी में आयोजित इस वैश्विक सम्मेलन में देश विदेश के प्रमुख शिक्षाविदों, उद्योग विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और शीर्ष विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और भविष्य की शिक्षा को लेकर व्यापक विमर्श किया। एआई और डिजिटलीकरण के दौर में उच्च शिक्षा कैसी होनी चाहिए। इस सम्मेलन में 300 से अधिक संस्थानों के विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान तीन महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय पुस्तकों US CPA: द ग्लोबल प्रोफेशनल्स गाइड, US CMA: स्ट्रैटेजिक कॉस्ट मैनेजमेंट एंड एनालिटिक्स, और US EA: टैक्स एक्सपर्टीज फॉर बॉर्डरलेस वर्ल्ड का विमोचन किया गया, जिन्हें भारतीय विद्यार्थियों और पेशेवरों के लिए वैश्विक स्तर पर एक मार्गदर्शक माना जा रहा है। AIU के अध्यक्ष प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि टेक फ़ार एड 2025 भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका को मजबूत करता है और ऐसे सहयोगात्मक प्रयास भारतीय संस्थानों को भविष्य की प्रतिस्पर्धी और ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था के लिए तैयार करेंगे। सम्मेलन में वक्ताओं ने इस बात पर ज़ोर दिया कि आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस न केवल शिक्षण पद्धति को बदल रहा है, बल्कि विद्यार्थियों की वैश्विक रोजगार क्षमता और कौशल विकास के नए अवसर भी खोल रहा है। उद्योग शैक्षणिक साझेदारियों, नवाचार-आधारित पाठ्यक्रमों, प्रतिभा विकास, और अंतरराष्ट्रीय शिक्षा मार्गों पर भी चर्चा हुई, ताकि भारतीय छात्र विश्वस्तरीय अवसरों तक आसानी से पहुंच सकें। K C GlobEd के नेतृत्व ने कहा कि टेक फ़ार एड का उद्देश्य भारतीय प्रतिभाओं को वैश्विक स्तर पर जोड़ना और शिक्षा को अधिक समावेशी, सुलभ और प्रभावी बनाना है। सम्मेलन के समापन पर विशेषज्ञों ने जोर दिया कि नीति, नवाचार और टेक्नोलॉजी को साथ लाकर ही भविष्य की शिक्षा प्रणाली मज़बूत हो सकती है। टेक फ़ार एड 2025 ने उच्च शिक्षा के लिए एक ऐसा मंच प्रदान किया है, जो न केवल सार्थक संवाद और समाधान को बढ़ावा देता है, बल्कि युवाओं को सशक्त बनाकर बेहतर भविष्य की दिशा भी तय करता है। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के संवाददाता कि यह रिपोर्ट में

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *