ऑटोमोबाइल क्षेत्र के प्रमुख संगठन ‘ऑल इंडिया कार डीलर्स एसोसिएशन’ (AICDA) ने शनिवार, को दिल्ली के पीतमपुरा स्थित ‘जलसा बाय कोहली टेंट्स’ में अपनी स्थापना का 25वां रजत जयंती वार्षिक उत्सव मनाया। एकता, शक्ति और सेवा के 25 गौरवशाली वर्षों को समर्पित इस कार्यक्रम में देशभर से आए कार डीलरों और व्यापारिक दिग्गजों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
AICDA संस्था पिछले 25 वर्षों से पुरानी और नई कार ख़रीदने बेचने वाले सैकड़ों कार डीलर संस्था के साथ जुड़े हुए हैं। इस वार्षिक बैठक में देश से सैकड़ों कार डीलर्स ने शिरकत करी। ऑल इंडिया कार डीलर असोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे एस नेयोल एवं संस्था के अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत करी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जे एस नेयोल द्वारा संस्था के सदस्यों एवं अतिथियों का स्वागत किया। संस्था की परंपरागत रस्म निभाते हुए तिरंगा गुब्बारों का गुच्छा आसमान की ओर संस्था के पोस्टर के साथ छोड़ा जाता है ताकि एक तो देश में शांति और अमन रहे ये संदेश दिया जाता है और दूसरा संस्था नई ऊंचाइयों को छूते हुए आगे बढ़े ये संदेश देने का प्रयास किया जाता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा संस्था का वार्षिक लेखा जोखा मंच से पेश किया जाता है। कई राज्यों के अध्यक्ष मंच से संबोधित कर नए सुझाव देते हैं और अपनी समस्याओं को भी रखते हैं। संस्था द्वारा गत वर्ष की उपलब्धियां और आने वाले वर्ष की योजना को रखा जाता है। मंच का संचालन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सुमित और दिल्ली के अध्यक्ष लोकेश मुंजाल के द्वारा किया गया। समारोह में सबसे विशेष बात ये रही कि दक्षिण भारत से तमिलनाडु संस्था के जी एडविन ने दक्षिणी परम्परा से अपनी टीम के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष कहा विशेष तरीक़े से स्वागत किया के संस्था के लीगल अडवाइजर्स एडवोकेट अमर सैनी और संस्था के आंतरिक मामलों के जानकार और लीगल एडवाइज़र सुशील लालवानी ने बताया कि संस्था अपने कार डीलर्स के सदस्यों के लिए क़ानूनी सलाह भी देती है और क़ानूनी समस्या आने पर सदस्यों की मदद भी करी जाती है। संस्था के अध्यक्ष जे एस नेयोल द्वारा यहाँ आए पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें रजत वर्ष समारोह के उपलक्ष्य पर सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में टोटल ख़बरें के वरिष्ठ पत्रकार राजेश खन्ना को भी संस्था के रजत जयंती समारोह के अवसर पर सम्मानित किया गया। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की इस विशेष रिपोर्ट में।
2026-03-01


