Listen to this article

मोबाइल एक्सेसरीज क्षेत्र के प्रमुख व्यापारिक संगठन ‘ऑल इंडिया डीलर्स ऑफ मोबाइल एक्सेसरीज’ (AIDMA) द्वारा शनिवार, को दिल्ली के मोती नगर स्थित ‘जियोन बैंक्वेट’ में ‘होली मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य व्यापारिक समुदाय के बीच आपसी भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देना था। प्रसिद्ध ब्रांड ‘UBON’ द्वारा प्रायोजित इस कार्यक्रम में दिल्ली-एनसीआर और देशभर के प्रमुख डीलरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह की अध्यक्षता संगठन के चेयरमैन एम. एस. सहगल और अध्यक्ष मनीष कृपलानी द्वारा की गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित व्यापारियों को संबोधित करते हुए चेयरमैन श्री सहगल ने कहा कि होली का यह त्यौहार केवल रंगों का उत्सव नहीं है, बल्कि यह हमारे व्यापारिक रिश्तों में नए रंग भरने और एकता को मजबूत करने का भी एक अवसर है। अध्यक्ष मनीष कृपलानी ने मोबाइल एक्सेसरीज बाजार की चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए सभी सदस्यों को एक सूत्र में बंधे रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और फूलों की होली शामिल रही। होली के इस शुभ अवसर पर यहाँ आए पदाधिकारियों एवं सदस्यों को संस्था के द्वारा सम्मानित किया गया। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना कि इस विशेष रिपोर्ट में मीडिया से बात करते हुए ऑल इंडिया डीलर्स ऑफ मोबाइल एक्सेसरीज संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने क्या कहा देखें यह रिपोर्ट में।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *