दिल्ली सचिवालय में हिंदू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्र के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक आयोजन

Listen to this article
  • कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री श्री कपिल मिश्रा ने दीं हिंदू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं
  • दिल्ली में आधुनिक विकास और सांस्कृतिक पहचान का संतुलन : श्री कपिल मिश्रा
  • दिल्ली सचिवालय में हिंदू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्र के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक आयोजन
  • ओडिशी नृत्य शैली और लोक नृत्य नाटिका के माध्यम से माँ दुर्गा की भावपूर्ण स्तुति एवं डांडिया रास का आयोजन

नई दिल्ली। 19 मार्च 2026 : दिल्ली सरकार के माननीय कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री श्री कपिल मिश्रा ने दिल्लीवासियों को नव संवत्सर विक्रम संवत 2083 की शुभकामनाएं दीं। दिल्ली सचिवालय में हिंदू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्र के अवसर पर गुरुवार को कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग के अंतर्गत साहित्य कला परिषद द्वारा एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों ने देश की गौरवशाली शास्त्रीय शैली व लोक नृत्य के माध्यम से दुर्गा स्तुति एवं डांडिया रास की प्रस्तुति दी।

श्री कपिल मिश्रा ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। “सांस्कृतिक राष्ट्रवाद” दिल्ली की नीतियों और आयोजनों के केंद्र में है। भारत की पहचान उसकी प्राचीन परंपराओं, धार्मिक आस्थाओं और सांस्कृतिक विरासत में निहित है।

माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व में हमारा उद्देश्य केवल परंपराओं का उत्सव मनाना नहीं, बल्कि लोगों में अपनी विरासत के प्रति गर्व और जुड़ाव पैदा करना है। यह दृष्टिकोण दिल्ली को एक ऐसी राजधानी के रूप में स्थापित करने की कोशिश है, जहां आधुनिकता और सांस्कृतिक पहचान साथ-साथ चलें। लगातार चल रहे भजन क्लबिंग के आयोजन, हाल ही में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, सभी राज्यों के स्थापना दिवस मनाने का संकल्प भी उसी दिशा में है।

आयोजन में कलाकारों ने ओडिशी नृत्य शैली में माँ दुर्गा की भावपूर्ण स्तुति प्रस्तुत की। लोक नृत्य नाटिका के माध्यम से माँ भगवती के विभिन्न स्वरूपों की सुंदर एवं प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई, जिसने वातावरण को भक्तिमय कर दिया। इसके अतिरिक्त, गुजरात के पारंपरिक नृत्य डांडिया की रंगारंग प्रस्तुति ने कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का संचार किया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में लगभग 25 कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर भारतीय संस्कृति की विविधता और समृद्ध परंपराओं का जीवंत प्रदर्शन किया।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *