दिल्ली नगर निगम के नेता सदन श्री प्रवेश वाही ने दिल्ली सीएम को पत्र लिखकर प्रशांत विहार में फुटओवर ब्रिज निर्माण का आग्रह किया

Listen to this article
  • दिल्ली नगर निगम के नेता सदन श्री प्रवेश वाही ने दिल्ली सीएम को पत्र लिखकर प्रशांत विहार में फुटओवर ब्रिज निर्माण का आग्रह किया
  • फुटओवर ब्रिज व सबवे बनने से रोहिणी के आमजन को राहत मिलेगी: नेता सदन श्री प्रवेश वाही

दिल्ली के प्रशांत विहार और रोहिणी सेक्टर 9, 13 व 14 के लोगों को हो रही असुविधा से निजात दिलाने के लिए नेता सदन श्री प्रवेश वाही ने दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने प्रशांत विहार मेट्रो स्टेशन के पास फुटओवर ब्रिज व सबवे निर्माण का आग्रह किया है ।

श्री प्रवेश वाही ने पत्र में उत्तरी पीतमपुरा और प्रशांत विहार के बीच एक फुटओवर ब्रिज अथवा सबवे जनता की सुविधा हेतु अतिशीघ्र बनाए जाने का आग्रह किया ।

उन्होंने बताया कि प्रशांत विहार मेट्रो स्टेशन का रास्ता पीतमपुरा की तरफ़ खुलता है और इससे प्रशांत विहार, रोहिणी सेक्टर 9 और रोहिणी के अन्य सेक्टरों में रह रहे लोगों को खासा दिक़्क़त हो रही है। साथ ही, इससे दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है ।

राहगीरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए श्री वाही ने इस पत्र की दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली मेट्रो के प्रबंध निदेशक को भी भेजा है।

श्री वाही ने कहा कि दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के मार्गदर्शन में दिल्ली नगर निगम शहर में नागरिक सुविधाओं को लगातार सुदृढ़ कर रही है। हमारा लक्ष्य रोहिणी क्षेत्र को एक आदर्श क्षेत्र के रूप में विकसित करना है और हम निरंतर इस दिशा में प्रयासरत हैं।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *