एक्ट्रेस सनी लियोनी आगामी डांस नंबर में माधुरी दीक्षित को देंगी ट्रिब्यूट

Listen to this article

बॉलीवुड सेंसेशन सनी लियोनी फिलहाल अपनी फिल्म कैनेडी की वजह से विश्वभर के प्रतिष्ठित फ़िल्म फेस्टिवल्स का दौरा कर रहीं हैं। अब एक्ट्रेस अपने एक आगामी प्रोजेक्ट के लिए माधुरी दीक्षित के एक आइकोनिक डांस नंबर को फिर से रीक्रिएट कर के डांसिंग डिवा माधुरी को ट्रिब्यूट देने जा रहीं हैं। इस खबर ने प्रशंसकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है, जो अभिनेत्री के एक चार्ट-टॉपिंग डांस परफॉरमेंस का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

प्रोडक्शन टीम के करीबी सूत्रों ने खुलासा किया, “सनी लियोनी एक स्पेशल गाने में मुख्य भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं, जो माधुरी दीक्षित के आइकोनिक डांस नंबर को ट्रिब्यूट होगा। वह कुछ दिनों से डांस का अभ्यास कर रही हैं और हम उन्हें मेहनत करते हुए देख सकते हैं। इसके हर पहलू को बेहतर बनाने के लिए बहुत प्रयास किया गया है। हालांकि, प्रोजेक्ट को लेकर और ज़्यादा खुलासा नहीं किया जा सकता लेकिन गाना निश्चित रूप से एक आगामी प्रोजेक्ट की एक असाधारण विशेषता है।”

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी लियोनी अनुराग कश्यप की फिल्म “कैनेडी” में चार्ली की भूमिका के लिए वैश्विक प्रशंसा हासिल कर रहीं हैं। इसके अलावा वह अपनी आगामी तमिल फिल्म “कोटेशन गैंग” में दिखाई देंगी। जहा सनी अनुभवी एक्टर जैकी श्रॉफ के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *