दिल्ली के सिविक सेन्टर में निगम के आयुक्त महोदय ज्ञानेश भारती जी के साथ आज कांग्रेस पार्टी के तमाम निगम पार्षदों की एक बहुत ही महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें आयुक्त महोदय और दिल्ली के तमाम निगम अधिकारी मौजूद थे। आयुक्त महोदय ने सभी जोन के उपायुक्तों को दिशा निर्देश जारी किया कि अब हर महीने जोन में निगम अधिकारियों की निगम पार्षदों के साथ बैठक होगी। क्योंकि दिल्ली स्टेडिंग कमेटी और जोन के न बनने से निगम पार्षदों के सक्षम बहुत बड़ी समस्या आ रही है। स्टैंडिंग कमेटी और जोन गठन का मामला कोर्ट के समक्ष विचाराधीन है।
सभी निगम पार्षदों का कहना है कि सफाई व्यवस्था में कठिनाइयां हो रही है-
1. स्ट्रीट लाईट का रख-रखाव ठीक नही है, जगह-जगह पर कूड़े के ढेर पड़े रहते है। दिल्ली में जलभराव की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है एक बारिश में भी पूरी दिल्ली जल भराव से जाम हो जाती है। निगम अधिकारी तभी जाते है जब बारिश आती है। नालों की डिस्लिटिंग समय रहते की जानी चाहिए, यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
2. ग्रामीण क्षेत्रों में हाउस टैक्स के नोटिस भेजे जा रहे है, जो कि नही भेजे जाने चाहिए।
3. ठेकेदारों की पेमेंट नही हो रही है। जिसके चलते काम रुका हुआ है, जिससे क्षेत्र में विकास के कार्य बिलकुल ठप्प पड़े हुए हैं।
4. जो एम.सी.डी. द्वारा बजट दिया जाता है, वह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। निगम पार्षदों को अपने क्षेत्र के विकास के काम में कहीं भी लगा सकता है। कुछ क्षेत्र दिल्ली में ऐसे भी है जहां एक भी पार्क नही है तो हॉर्टिकल्चर वाला बजट वापस चला जाता है, जिससे क्षेत्र के विकास के कार्य में बाधा पड़ती है।
आयुक्त महोदय इस पर पुनः विचार करे और सुनिश्चित करे कि जो बजट निगम पार्षद एक निश्चित काम के लिए दिया जाता है, यदि बजट राशि बचती है तो निगम पार्षद को उस राशि को दूसरे विकास कार्य में लगाने की अनुमति दी जाए।
इस बैठक में निगम में कांग्रेस पार्टी के प्रभारी जितेन्द्र कुमार कोचर, निगम में कांग्रेस दल की नेता नाजिया दानिश, मंदीप सिंह, शीतल, कु0 अरीबा खान, शगुफ्ता चौधरी, हाजी जरीफ, समीर अहमद, सबिला बेगम और नाजिया खातून शामिल थीं।