Listen to this article

दिल्ली के विज्ञान भवन में एशिया के सबसे बड़े हेल्थकेयर महाकुंभ ”सिक्स सिग्मा लीडरशिप समिट“ और ”सिक्स सिग्मा एक्सीलेंस अवाड्र्स“ का आयोजन किया गया। इसमें स्वास्थ्य क्षेत्र में असाधारण प्रदर्शन करने और नाम, नमक, निशान का मान रखने वालों को सम्मानित भी किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि वायुसेना प्रमुख – एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी थे। सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर राष्ट्रीय स्तर पर नागरिक सेवा प्रदान कर रहा है। हाई एल्टीट्यूड चिकित्सा सेवाओं के प्रति उनका उत्साह, प्रतिबद्धता सराहनीय है तीर्थयात्रियों को या आपदा में निस्वार्थ सेवाएं प्रदान करने में हमेशा समय पर या समय से पहले पहुंच रहे हैं। समारोह में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सिक्स सिग्मा द्वारा दुर्गम पहाड़ों व स्थानों पर स्वास्थ सेवा के लिए एयर एंबुलेंस व सिक्स सिग्मा हेल्थ मैगजीन का भी विमोचन किया। आइए देखते हैं समारोह के मुख्य अतिथि , विशिष्ठ अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने क्या कहा

बताया जाता है कि इस सम्मेलन में कई
देशों के प्रसिद्ध स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अलावा पंद्रह सौ अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया । उन्होंने कहा कि देशवासियों के लिए कुछ नया करने का यह सही समय है, हमारा देश विश्व की पावचीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। जहां पर प्रत्येक क्षेत्र में अपार समभावनाएं है। खासतौर पर हमारे देश का हेल्थ सेक्टर तेजी से लगातार आगे बढ़ रहा है। प्रतिदिन नए आयामों को स्थापित करते हुए लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करवा रहा है। सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर लीडरशिप समिट-2024 ऊजार्वान युवाओं को बहुउद्देश्यीय मंच प्रदान कराता है। ब्यूरो रिपोर्ट टोटल ख़बरें दिल्ली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *