सचिन तेंदुलकर ने की किरण राव की ‘लापता लेडीज़’ की तारीफ की, कहा “हर किसी के लिए मस्ट-वॉच है”

Listen to this article

जियो स्टूडियोज और आमिर खान प्रोडक्शंस की ‘लापता लेडीज’, जिसे किरण राव ने डायरेक्ट किया है, हर जगह दिल जीत रही है। इसके रिलीज के बाद से, ऑडियंस, क्रिटिक्स सभी इसके बारे में तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। ये फिल्म साल की सबसे ज्यादा पसंद की गई है और पॉजिटिव रिव्यू पाने वाली फिल्म बन गई है।

फिल्म की तारीफ का सिलसिला अभी तक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में हमने देखा कि सेलेब्स जेनेलिया देशमुख और शबाना आजमी ने किरण राव द्वारा निर्देशित कॉमेडी एंटरटेनर को बड़ी तारीफ की है।

हाल ही में एक रोमांचक अपडेट में, फिल्म का बुखार अब महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के सर चढ़ गया है। उन्होंने हाल ही में फिल्म देखी और इसके बारे में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बात करने से खुद को रोक नहीं पाए, और पॉजिटिव कमेंट्स शेयर करते हुए सचिन तेंदुलकर लिखा,

एक बड़े दिल वाली कहानी जो इंडिया के छोटे से शहर में सेट है और बहुत सारे लेवल्स पर यह दर्शकों से बाते करती है। मुझे @LaapataaLadies इसकी दिल छू लेने वाली कहानी, पावरहाउस परफॉर्मेंस और उस चीज के लिए पसंद आई जिससे इसने इतनी अच्छी तरह से बिना ज्यादा बोले एक बेहद जरूरी सोशल मेसेज दिया है। हर किसी के लिए ये एक मोस्ट वॉच फिल्म है, और mujhpar विश्वास कीजिए आप किरदारों के साथ हसेंगे, रोएंगे और खुशी महसूस करेंगे जब वो फिल्म में अपनी मंजिल को ढूंढ लेंगे। मेरी दोस्त किरण राव और आमिर खान के खूब सारी बधाई।”

LaapataaLadies

फिल्म को मिल रहे पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ और रिव्यू से साफ पता चलता है कि किरण राव की भावशाली कहानी और निर्देशन ने सबके दिमाग पर किस तरह का असर डाला है।

आमिर खान प्रोडक्शंस की इस फिल्म ने दर्शकों को बेहद हंसी में लिपटा रखा है। फिल्म में कॉमेडी और मनोरंजन के साथ-साथ देश की महिलाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा है।

जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, ‘लापता लेडीज’ किरण राव द्वारा निर्देशित और आमिर खान और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित है। यह फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाई गई है, जिसकी स्क्रिप्ट बिप्लब गोस्वामी की अवॉर्ड विनिंग कहानी पर आधारित है। फिल्म के स्क्रीनप्ले और डायलॉग को स्नेहा देसाई द्वारा लिखा गया है, जबकि बाकी डायलॉग्स को दिव्यनिधि शर्मा द्वारा लिखा गया है। यह फिल्म अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *