महापौर ने क़रोल बाग ज़ोन से संबंधित मुद्दे पर चर्चा व समाधान हेतु पार्षदों व अधिकारियों के साथ बैठक की

Listen to this article

अधिकारियों को निर्देश, क्षेत्र की सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए- महापौर डॉ. शैली ओबेरॉय

महापौर डॉ. शैली ओबेरॉय ने आज क़रोल बाग़ ज़ोन से संबंधित मुद्दे पर चर्चा व समाधान हेतु पार्षदों व अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में महापौर ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों व नागरिकों से संबंधित समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर क़रोल बाग ज़ोन के पार्षद, जोनल उपायुक्त श्री अभिषेक कुमार व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर महापौर ने कहा कि बैठक का उद्देश्य वार्ड के स्थानीय मुद्दों को समझना, प्रमुख समस्याओं पर चर्चा करना और उनका हल करना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए इस तरह की समीक्षा बैठक नियमित रूप से की जा रही है। बैठक में महापौर ने वार्ड में आवारा पशुओं की समस्या, सफ़ाई व्यवस्था, पार्किंग, अतिक्रमण, टूटे हुए नालों, नालों से गाद, स्कूलों, सामुदायिक केंद्रों, सड़कों, एफसीटीएस, क्षेत्रों में पार्कों की स्थिति की समीक्षा की।

बैठक में महापौर ने अधिकारियों को समस्याओं के अंतरिम व दीर्घकालीन समाधान प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि क्षेत्र के बेहतर विकास व नागरिकों को निगम की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए हम सब को एक साथ मिल कर कार्य करना है। साथ ही अधिकारियों से नागरिकों की समस्याओं को जानने के लिए वार्ड का दौरा करने का भी निर्देश दिया।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *