स्टार प्लस के शो ‘दिल को तुमसे प्यार हुआ’ के मेकर्स ने रिलीज किया दिलचस्प प्रोमो! प्यार को लेकर दीपिका और चिराग के नज़रिए की सामने आई झलक

Listen to this article

स्टार प्लस ने अपने नए शो, दिल को तुमसे प्यार हुआ के साथ एक नई दुनिया में कदम रखा है। इस शो में बतौर लीड अदिति त्रिपाठी (दीपिका) और अक्षित सुखीजा (चिराग) हैं। राजस्थान के बैकड्राप पर सेट दिल को तुमसे प्यार हुआ दीपिका चिराग की कहानी है। यह कहानी उनकी जिंदगी के इर्दगिर्द बनी हुई है, जिसमें उन्हें एक दूसरे से प्यार हो जाता है। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या उनकी यह प्रेम कहानी समाज और परिवार को मंजूर होगी?

मेकर्स ने शो का एक दिलचस्प प्रोमो जारी किया है। इसमें दीपिका के भावनात्मक संघर्ष और उसके जीवन में आई चुनौतियों को दिखाया गया है। यह भी बताया गया है कि उसके घर में उसे किस तरह की परेशानियां सहनी पड़ती हैं, जहां उसकी सौतेली मां और सौतेली बहन के साथ बुरा बर्ताव करती हैं। इसी दौरान चिराग की मुलाकात दीपिका से एक रक्तदान शिविर में होती है और वह उसके अच्छे स्वभाव से इंप्रेस हो जाता है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि दीपिका और चिराग के जिंदगी कैसा मोड़ लेती है।

“दिल को तुमसे प्यार हुआ” के नए प्रोमो में हम दीपिका और चिराग की अलग तरह की प्रेम कहानी की झलक देखेंगे। जहां दीपिका को अपने किस्मत पर यकीन नहीं है, वहीं चिराग को सच्चे प्यार पर यकीन है। दीपिका और चिराग के प्यार को लेकर अलग तरह की सोच और विश्वास को देखना इस प्रोमो में बेहद दिलचस्प है।

दीपिका कहती हैं, “मेरे लिए हर दिन बस नई मुश्किलों का सामना है, ऐसी कहानी मेरे जैसे लोगों के लिए नहीं होती।” जिसपर चिराग जवाब देते हुए कहता है, “जिंदगी बहुत खूबसूरत और हसीन है, कब किस की जिंदगी में प्यार आए यह तो कान्हा जी ही जाने, पर आपके दिल के दरवाजे पे बहुत जल्द देगी महब्बत दस्तक!”

यह प्रोमो दर्शकों को साइरप्राइज करने के साथ खुश भी करेगा, जिससे इंटरनेट पर धमाल मचाने वाला है। ऐसे देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या होगा जब अलग-अलग सोच और राय वाले ये दो लोग एक साथ अपनी जिंदगी बिताने का फैसला करेंगे? क्या यह एक दूसरे से अलग इंसान करीब आएंगे या दूर हो जाएंगे ? यह जानने के लिए देखें स्टार प्लस के शो दिल को तुमसे प्यार हुआ में दीपिका और चिराग की दिलचस्प और आकर्षक कहानी!

‘दिल को तुमसे प्यार हुआ’ 15 जुलाई को शाम 7 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होगा।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *