बिजली कम्पनियों को फायदा पहुॅचाने के लिए केजरीवाल सरकार हर वर्ष सरचार्ज के नाम पर बिजली उपभोक्ताओं पर अतिरक्ति बोझ डाल रही है- देवेन्द्र यादव

Listen to this article

*मुफ्त बिजली देने के शगूफे की आड़ में केजरीवाल 90 प्रतिशत बिजली उपभोक्ताओं सरचार्ज की आड़ में लू रहे है।- देवेन्द्र यादव

*आतिशी, सौरभ भारद्वाज के कंधां पर चल रही केजरीवाल सरकार चौतरफा फेल साबित हो रही है।- देवेन्द्र यादव

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी की केजरीवाल सरकार हर वर्ष पीपीएसी में बढ़ोत्तरी के नाम पर बिजली दरों में बढ़ोत्तरी करके दिल्ली बिजली उपभोक्ताओं को अतिरिक्त बोझ डालकर सीधे तौर पर बिजली कम्पनियों को फायदा पहुॅचाने की पॉलिसी पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जुलाई, 2022 में 6 प्रतिशत, जून 2023 में 10 प्रतिशत और अब 2024 में बिजली बिल पर पीपीएसी सरचार्ज में 9 प्रतिशत की वृद्धि करके दिल्ली की जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पूर्व 2013 में बिजली दरों की बढ़ोत्तरी पर डीईआरसी पर प्रहार करने वाले केजरीवाल की सरकार द्वारा बिजली कम्पनियों के अनुसार बिजली दरों में बढ़ोत्तरी करना, जनता के साथ विश्वासघात है। उन्होंने मांग की कि बिजली बिलों पर पीपीएसी की दरों में बढ़ोत्तरी तुरंत वापस ली जाए।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली वालों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का लालच देने के बाद हर वर्ष पीपीएसी के सरचार्ज में बढ़ोत्तरी करके लगभग 10 प्रतिशत झुग्गी झौपड़ी वालों को मुफ्त बिजली देने की आड़ में 90 प्रतिशत बिजली उपभोक्ताओं को लूट रहे है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल का नारा पानी माफ-बिजली हाफ का नारा पूरी तरह से खोखला साबित हो रहा है क्योंकि न तो पानी मिल रहा है और बिजली दरों में हर बढ़ोतरी करके लोगों के बिलों पिछले 10 वर्षो में 100 प्रतिशत तक की वृद्धि हो चुकी है। उन्होंने कहा कि बिजली दरों में 9 प्रतिशत बढ़ोत्तरी का उपभोक्ता पर सीधा प्रभाव पड़ेगा।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि बिजली मंत्री का बयान कि दिल्ली में सबसे सस्ती बिजली है और लाखों लोगों को मुफ्त बिजली दे रहे है। मैं बताना चाहता हूॅ कि आम आदमी पार्टी ने गरीब झुग्गी वालों को लालच देकर अपना वोट बैंक पक्का करने के लिए मुफ्त योजना चलाई, जिसकी भरपाई वो बाकी उपभोक्ताओं के बिजली व पानी की दरों में बढ़ोत्तरी करके पूरा कर रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार बिजली की अधिक मांग पर बिजली कम्पनियों की भरपाई के जवाबदेह नही होती। 2003 के विद्युत अधिनियम का हवाला देकर बिजली कंपनियों द्वारा 2 महीने की बिजली की अधिक मांग को पूरा करने के एवज में केजरीवाल सरकार हर वर्ष हमेशा के लिए 8-10 प्रतिशत सरचार्ज की बिजली बिलों पर बढ़ोत्तरी करके बिजली उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है। उन्होंने कहा कि 400 यूनिट से ऊपर खपत करने वाले घरेलू बिजली उपभोगताओं के ऊपर बढ़ोत्तरी को अधिक असर पढ़ेगा।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि बिजली दरों में 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी दिल्ली की जनता के खिलाफ उठाया गया कदम है, कांग्रेस पार्टी इसकी निंदा करती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता से जुड़े और विषयों की तरह भाजपा और आम आदमी पार्टी बिजली दरों में बढ़ोत्तरी में एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रही है, उन्हें जनता की जेब पर पड़े डांके की चिंता नही है। भाजपा और आम आदमी पार्टी की दोनो सरकारें दिल्ली की जनता को राहत देने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली वालों के समक्ष भाजपा और आम आदमी पार्टी की गलत नीतियो को उजागर करेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता आज महंगाई, जल संकट, पानी, बिजली के बिलों में बढ़ोतरी से परेशान है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *