*क्ेजरीवाल सरकार दिल्ली की लगातार बढ़ती समस्याओं को निपटाने में चौतरफा विफल साबित हो रही है।- देवेन्द्र यादव
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि हरियाणा से दिल्ली में आने वाली मुनक नहर के बवाना के पास टूटने को दिल्ली सरकार के बाढ़ विभाग की निष्क्रियता करार दिया। मानसून में हरियाणा द्वारा पानी छोड़ने से मुनक नहर का बैराज टूटने के कारण बना और बवाना की जे.जे. कॉलोनी में पानी घुस गया है। श्री यादव ने स्थानीय कार्यकर्ताओं से तुरंत मौके पर पहुॅचने की अपील की, कि वो प्रशासन के साथ मिलकर बचाव व राहत कार्य में अपना योगदान दें। उन्हांने कहा कि बवाना जे.जे. कॉलोनी के घरों में पानी घुसने से वहां बाढ़ जैसा खतरा उत्पन्न हो गया है, दिल्ली कांग्रेस दिल्ली सरकार के बाढ़ विभाग से मांग करती है कि लोगों को हुए नुकसान का आंकलन करके उन्हें राहत दी जाए।
देवेन्द्र यादव ने कहा कि जब स्थानीय निवासियों ने 10-15 दिन पहले बाढ़ विभाग को बताया था कि नहर के बैराज से पानी लीकेज हो रहा है, उस पर बाढ़ विभाग द्वारा लीकेज रोकने के लिए कोई कार्यवाही नही की, जिसका परिणाम यह हादसा हुआ है। क्योंकि हरियाणा से पानी छोड़ने के बाद नहर में पानी ओवरफ्लो बह रहा था। यह सीधे तौर पर केजरीवाल सरकार की विफलता है। उन्होंने कहा कि जब डीडीए ने इस कॉलोनी को दिल्ली सरकार को दिया था और दिल्ली जल बोर्ड को यहां सीवर लाईन डालने व मुनक नहर के कमजोर कंक्रीट हिस्से को बनाने के लिए 18 करोड़ रुपये दिए थे परंतु जिसपर दिल्ली सरकार ने कोई काम नही किया।
देवेन्द्र यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी की जल मंत्री आतिशी की दोहरी नीति पर काम करती है, उनका बयान कि दिल्ली जल बोर्ड हरियाणा के बाढ़ विभाग के साथ मिलकर मुनक नहर के टूटे बैराज की मरम्मत का काम कर रहे है। जब आतिशी हरियाणा बाढ़ विभाग के साथ मिलकर मुनक नहर की मरम्मत का काम कर सकती है तो उन्होंने दिल्ली में जल संकट के समय यह रास्ता न अपनाकर सत्याग्रह पर बैठकर उसको राजनीति इवेंट बनाकर दिल्ली वालों के सामने पेश क्यों किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा सकारात्मक राजनीति करती है और हमारे स्थानीय कार्यकर्ता लोगों को राहत दिलाने के काम कर रहे है।
देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा सांसद योगेन्द्र चंदोलिया और दिल्ली सरकार के बाढ़ सिंचाई विभाग मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मुनक नहर के टूटने पर प्रभावित क्षेत्रों का दौरा तो किया परंतु राहत पहुॅचाने के लिए कोई घोषणा करने की बजाए भाजपा सांसद ने सिर्फ कमियां गिनाई जबकि सौरभ भारद्वाज ने औपचारिकता पूरी करने वाला वक्तव्य दिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के सभी मंत्रालय के विभाग दिल्ली की लगातार बढ़ती समस्याओं को निपटाने में चौतरफा विफल साबित हो रहे है।



