Listen to this article

दिल्ली के बुराड़ी में कुछ दिनों पहले तक प्रॉपर्टी डीलरों से लूटपाट करने वाले गैंग के बदमाशों का आतंक था। पुलिस ने यह मामला सुलझाया ही था। पाँच जुलाई सुबह क़रीब नौ बज कर 50 मिनट पर पुलिस को सूचना मिलती बुराड़ी के सौ फ़ुटा रोड पर स्थित सिटी जिम के सामने गोली चलने की सूचना मिलती। बुराड़ी में गोली चलने से अचानक हड़कंप मच जाता है। सूचना पाकर मौक़े पर पहुँची पुलिस पीड़ित से मिली। पीड़ित ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल शुरू करी। शिकायतकर्ता रोहित गिरी ने पुलिस को जानकारी दी कि वह अपने दोस्त विकास की कार में बैठा हुआ था कि अचानक दो बदमाश पिस्टल लहराते हुए उसकी तरफ़ आ रहे थे। पीड़त को धमकाया कि अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे। पीड़ित रोहित डर गया। उसने शोर मचाया और वहाँ से निकल रहे आस पास के लोग और पीड़ित के दोस्त ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश करी परंतु बदमाश हवा में गोली चलाते हुए मौक़े से फ़रार हो गए थे। पीड़त इस घटना से इतना डर गया था कि वह पुलिस को अपनी स्टेटमेंट देने में असमर्थ था। नौ जनवरी को शिकायतकर्ता ने पुलिस को लिखित में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो टीम बनाई और क़रीब 5 सौ CCTV खंगालने के बाद आखिरकार पुलिस आरोपी बदमाशों तक पहुँची। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों का नाम निखिल उर्फ़ निक्की, दूसरा मोहित, तीसरा गगनदीप और चौथा आरोपी नाबालिग है। पूछताछ में आरोपियों ने ख़ुलासा किया निखिल और मोहित जेल में बंद एक गैंग के संपर्क में थे। एक महीने पहले जिम की रेकी करी गई थी। सन्नी काकरन नाम के शख़्स ने पैसा, पिस्तौल और गाड़ी का प्रबंध किया था। एक स्लिप जिसमें 50, लाख की फिरौती का संदेश लिखा था। इस वारदात के बाद आरोपी मेरठ में भाग गए थे। बताया जाता है कि निखिल उर्फ़ निक्की जो की जेल में बंद एक गैंगस्टर के साथ जुड़ा हुआ है और जेल से ही निर्देश ले रहा था। बताया जाता है कि गगनदीप जेल से गैंगस्टर के साथ संपर्क में था। और बुराड़ी की वारदात के बाद ही उसने इन बदमाशों के लिए उत्तर प्रदेश में ठहरने की व्यवस्था करी थी। फ़िलहाल पुलिस ने एक नाबालिग समेत चार बदमाशों को गिरफ़्तार किया है । पुलिस ने इस मामले को सुलझाने का दावा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों क़ब्ज़े से दो देशी कट्टे और तीन ज़िंदा कारतूस बरामद किए हैं। आइए देखते हैं हमारे वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना कि इस विशेष रिपोर्ट में।

बहरहाल बुराड़ी थाना पुलिस और स्पेशल स्टाफ़ के द्वारा जिस तरह पुलिस ने पाँच सौ CCTV खंगालने के बाद आखिरकार आरोपी बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *