स्टार प्लस की बहुएं साहिबा और साइली ने किया खुलासा, बताया वे करती हैं परियों की कहानियों पर विश्वास

Listen to this article

स्टार प्लस ने अपने नए शो, दिल को तुमसे प्यार हुआ के साथ एक नई दुनिया में कदम रखा है। इस शो में बतौर लीड अदिति त्रिपाठी (दीपिका) और अक्षित सुखीजा (चिराग) हैं। राजस्थान के बैकड्राप पर सेट दिल को तुमसे प्यार हुआ दीपिका चिराग की कहानी है। यह कहानी उनकी जिंदगी के इर्दगिर्द बनी हुई है, जिसमें उन्हें एक दूसरे से प्यार हो जाता है। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या उनकी यह प्रेम कहानी समाज और परिवार को मंजूर होगी?

मेकर्स ने शो का एक दिलचस्प प्रोमो जारी किया है। इसमें दीपिका के भावनात्मक संघर्ष और उसके जीवन में आई चुनौतियों को दिखाया गया है। यह भी बताया गया है कि उसके घर में उसे किस तरह की परेशानियां सहनी पड़ती हैं, जहां उसकी सौतेली मां और सौतेली बहन के साथ बुरा बर्ताव करती हैं। इसी दौरान चिराग की मुलाकात दीपिका से एक रक्तदान शिविर में होती है और वह उसके अच्छे स्वभाव से इंप्रेस हो जाता है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि दीपिका और चिराग के जिंदगी कैसा मोड़ लेती है।

स्टार प्लस के शो “दिल को तुमसे प्यार हुआ” के मेकर्स ने एक रोमांचक नया प्रोमो जारी किया है। जैसी जवाब में, स्टार प्लस के शो की कुछ पॉपुलर एक्ट्रेसेज, जिनमें हिमांशी पाराशर (साहिबा का किरदार निभा रही हैं) और नेहा हरसोरा (साइली का किरदार निभा रही हैं) शामिल हैं, ने सोशल मीडिया पर अपने विचार शेयर करते हुए बताया है कि क्या वे परियों की कहानियों और प्यार में विश्वास करती हैं। साहिबा और साइली दोनों ही प्यार और परियों की कहानियों में विश्वास करती हैं और उन्हें अपनी खुद की लव स्टोरीज से ऐसी उम्मीद है। ऐसे में यह खबर उनके सभी फैंस के लिए दिल छू लेने वाला और खास है!

साहिबा कहती हैं,”मुझे लगता है कि परीकथाएँ होती हैं। और मैं भी अपने जीवन में एक परियों की कहानी की तरह चाहती हूँ।” वहीं, इस बारे में बात करते हुए साइली कहती है, “परीकथाएँ होती हैं। जब में अपने सफर को पलट कर देखती हूं, उसे देखने के बाद अब मुझे लगता है, शायद मैं इन कहानियों का ही हिस्सा हूं।”

‘दिल को तुमसे प्यार हुआ’ 15 जुलाई को शाम 7 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होगा।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *