दिल्ली में कांग्रेस को मज़बूत करने के लिए वर्तमान में प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव द्वारा भरपूर कोशिश की जा रही है। इसके लिए देवेंद्र यादव द्वारा प्रदेश स्तर से लेकर ब्लॉक तक संगठन को मज़बूत करने और आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठकों का दौर जारी है। इसी कड़ी में रविवार को दिल्ली के सभी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। आज़ादपुर ब्लॉक अध्यक्ष भरत सिंह राघव के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा जहांगीरपुरी के एच फ़ोर ब्लॉक में स्थित एक धर्मशाला में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव, प्रदेश संचार विभाग के अध्यक्ष अनिल भारद्वाज, दिल्ली के पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक मंगत राम सिंगल, जिला अध्यक्ष मनोज यादव, आज़ादपुर वार्ड से कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी रितु सिंह चौहान के इलावा युवा नेता शिवांश सिंगल एवं कांग्रेस के कई गणमान्य नेता पहुँचे और क्षेत्र में कांग्रेस को मज़बूत करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पूरे जोश, उत्साह और मज़बूती के साथ कांग्रेस पार्टी को मज़बूत करने के लिए कहा गया। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि मासिक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने रजिस्टर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए हस्ताक्षर किए। दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों में मजबूती के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उतरने के लिए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में सभी 70 विधानसभाओं के अंतर्गत ब्लाक कांग्रेस कमेटियों ने रविवार को दूसरी मासिक बैठक आयोजित की गई। सभी बैठकें ब्लाक अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई जिनमें जिला अध्यक्ष, जिला आर्ब्जवर, पूर्व विधायक, विधानसभा प्रत्याशी, निगम पार्षद, पूर्व निगम पार्षद, निगम प्रत्याशी, जिला एवं ब्लाक, अग्रिम संगठन, सेल एवं विभागों के पदाधिकारी, बूथ स्तर के कार्यकर्ता और क्षेत्रीय निवासी भी शामिल हुए। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने जब प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव, मंगत राम सिंघल, रितु सिंह चौहान और ब्लॉक अध्यक्ष भरत सिंह राघव से बात करी तो आइए सुनते हैं उन्होंने क्या कहा। देखिए हमारे वरिष्ठ संवाददाता कि इस विशेष रिपोर्ट में।
आपको बता दें कि कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा और आम आदमी पार्टी ने झूठे और खोखले वादे और दावे करके दिल्ली के लोगों को गुमराह किया है और वर्तमान में जो हालात पैदा हुए वह उनकी खोखली, बेबुनियाद बयानबाजी के कारण है। जनता का विश्वास इस सरकारों से टूटा है। जिला की कार्यकारिणी, मासिक बैठक और ब्लाक की बैठकों में देखा है कि लोग कांग्रेस के साथ जुड़ रहे है और भाजपा और केजरीवाल से तंग आकर भविष्य में कांग्रेस को लाने की बात कर रहे है। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।


