स्टार प्लस के शो झनक में हिबा नवाब मुख्य किरदार झनक की भूमिका में हैं। जबकि, कृषाल आहूजा ने अनिरुद्ध का किरदार निभाया है और चांदनी शर्मा अर्शी का किरदार निभा रही हैं। झनक की कहानी एक टैलेंटेड लड़की के बारे में है, जो कई चुनौतियों का सामना करती है और डांसर बनने का सपना देखती है। हिबा नवाब, कृषाल आहूजा और चांदनी शर्मा स्टारर इस शो को दर्शकों से बहुत प्यार और तारीफें मिली है।
झनक की फिलहाल की कहानी में झनक, अनिरुद्ध और अर्शी को दिखाया गया है। झनक एक डांस कॉम्पिटिशन के लिए तैयार हो रही है, जहाँ वह अपनी शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को इंप्रेस करेगी। फैन्स झनक और अर्शी के बीच डांस फेस-ऑफ भी देखेंगे। झनक और अर्शी अपने डांस फेस-ऑफ के लिए तैयार हैं, वहीं दर्शकों के लिए कुछ खास है। मशहूर गायक कुमार सानू आज शो झनक में नज़र आने वाले हैं, जो विजुअल और म्यूजिकल एंटरटेनमेंट का एक रोमांचक मिश्रण पेश करेंगे। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि शो में उनकी मौजूदगी से दर्शक रोमांचित होने वाले हैं। आज वो दिन आ गया है जिसका हम सभी को इंतजार था, क्योंकि हमारे पसंदीदा सिंगर कुमार सानू, सभी का दिल जीतने के लिए आ गए हैं।
इस बारे में बात करते हुए सिंगर कुमार सानू कहते हैं, “शो झनक का हिस्सा बनना रोमांचकारी था। मैं डांस कॉम्पिटिशन के फिनाले में था, जहाँ झनक ने मेरे गानों, लड़की बड़ी अनजानी है और आँख मारे पर डांस किया। स्टार प्लस के शो का हिस्सा बनना हमेशा खुशी की बात होती है; इससे पहले भी मैं स्टार प्लस के दूसरे शो में शामिल हो चुका हूँ और शो झनक के साथ मुझे एक बार फिर यह मौका मिला है। स्टार प्लस के शो के जश्न का हिस्सा बनना वाकई खुशी की बात है और मैं इस सहयोग का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। हिबा नवाब एक अच्छी इंसान हैं और उनके साथ बिताया गया हर पल बहुत ही सुकून भरा था। मैं झनक को प्रतियोगिता जीतने के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं, क्योंकि उन्होंने कड़ी मेहनत की है और पूरी लगन और दृढ़ विश्वास के साथ काम किया है। दर्शकों के लिए कुछ रोमांचक और दिलचस्प होने वाला है।”
आज रात स्टार प्लस के शो झनक को देखें रात 10.30 बजे सिर्फ स्टार प्लस लोग।


