Listen to this article

कैप्सी यानी CENTRAL ASSOCIATION OF
PRIVATE SECURITY INDUSTRY का 19वां सिक्योरिटी लीडरशिप समिट दिल्ली के P H D हाउस में गुरुवार को आयोजन किया गया। दो दिन तक चलने यह समिट में सर्वोच्च नेतृत्वकर्ता, नीति निर्माता और औद्योगिक विशेषज्ञ सिक्योरिटी के भविष्य और आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ इसके संबंध के बारे में चर्चा हुई। इस समिट का विषय ‘‘सुरक्षित भारत – विकसित भारत 2047’’ है, जिसमें सिक्योरिटी सेवाओं, महिला सुरक्षा, अंतर्राष्ट्रीय प्राईवेट जाँच-पड़ताल में एआई की भूमिका और पुलिस की रणनीतियों के साथ प्राईवेट सिक्योरिटी को शामिल करने जैसे विषयों पर ध्यान केंद्रित किया गया। ड्रोन टेक्नोलॉजी, साईबर सिक्योरिटी, और सिक्योरिटी उद्योग में लीडरशिप पर विशेष सत्रों का आयोजन किया गया तथा सिक्योरिटी प्रोफेशनल्स के लिए नए मोर्चे के रूप में ड्रोन वॉरियर्स की विकसित होती हुई भूमिका पर भी वार्ता करी गई। समिट के पहले दिन विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में पूर्व केंद्रीय मंत्री जनरल (डॉक्टर) वी. के. सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल एम. यू. नायर, राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा समन्वयक महेश शर्मा, महासचिव, कैप्सी और एपीडीआई शामिल थे, जिन्होंने कार्यक्रम की अध्यक्षता करी। जनरल डॉक्टर वी. के. सिंह ने कैप्सी के ‘सुरक्षित भारत – विकसित भारत विजन 2047’ के बारे में बात करी, जिसमें 2047 तक भारत को अधिक सुरक्षित और विकसित बनाने के लिए एक रणनीतिक रोडमैप प्रस्तुत किया। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा में प्रौद्योगिकी की भूमिका और भारत के आंतरिक सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने की रणनीतियों पर भी चर्चा करी गई। लेफ्टिनेंट जनरल एम. यू. नायर ने राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता ए आई और ड्रोन जैसी उन्नत तकनीकों के समन्वय पर अपने रणनीतिक दृष्टिकोण प्रस्तुत किए। इस समिट में प्रतिष्ठित वक्ताओं ने अपनी भागीदारी दर्ज कराते हुए, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर सत्यपाल सिंह। इस कार्यक्रम के बारे में बात करते हुए कैप्सी और ए पी डी आई के अध्यक्ष, कुंवर विक्रम सिंह ने कहा, “यह समिट भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों के लिए भारत की सुरक्षा व्यवस्था को तैयार करने की हमारी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हमारा विजन, ‘सुरक्षित भारत – विकसित भारत 2047 अत्याधुनिक तकनीक और अनुकूल नेतृत्व को एकीकृत करने पर जोर देता है ताकि सभी के लिए सुरक्षा और प्रगति सुनिश्चित हो सके।” उन्होंने यह भी घोषणा की कैप्सी एक लाख ड्रोन योद्धाओं को प्रशिक्षित करने की पहल कर रहा है, जो डी जी सी ए दिशानिर्देशों के अनुरूप होगी, और देश की सुरक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की इस रिपोर्ट में। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर सत्यपाल सिंह और कैप्सी और ए पी डी आई के अध्यक्ष कुंवर विक्रम सिंह ने मीडिया से बात करते हुए क्या कहा

बताया जाता है कि 19वीं सिक्योरिटी लीडरशिप समिट 2024 ने सुरक्षा उद्योग के भविष्य को आकार देने, जानकारीपूर्ण चर्चाओं, नेटवर्किंग के अवसरों और उपयोगी परिणामों की दिशा में योगदान देने का वादा किया है, जो भारत को और अधिक सुरक्षित और प्रगतिशील बनाएगा। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *