विधायक नरेश बाल्यान को हिरासत में लेना भाजपा का असली चेहरा सामने ले आया है- संजय सिंह

Listen to this article
  • ⁠पहले दिन से आम आदमी पार्टी कह रही है कि अमित शाह सिर्फ़ अरविंद केजरीवाल और उनके सिपाहियों को रोकना चाहते हैं- संजय सिंह
  • ⁠जिस कथित रिकॉर्डिंग को लेकर नरेश बाल्यान को हिरासत में लिया गया है, उसपर हाईकोर्ट का स्टे है- संजय सिंह
  • ⁠नरेश बाल्यान को हिरासत में लेना यह साबित करता है कि भाजपा गैंगस्टर को पनाह देती है और बेकसूरों को जेल में डालती है- संजय सिंह

दिल्ली पुलिस द्वारा बिना किसी साक्ष्य के आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान को गिरफ्तार किए जाने पर पार्टी ने काफी प्रतिक्रिया दी है। “आप” के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह का कहना है कि विधायक नरेश बाल्यान को हिरासत में लेना भाजपा का असली चेहरा सामने ले आया है।पहले दिन से आम आदमी पार्टी कह रही है कि अमित शाह सिर्फ़ अरविंद केजरीवाल और उनके सिपाहियों को रोकना चाहते हैं।जिस कथित रिकॉर्डिंग को लेकर नरेश बाल्यान को हिरासत में लिया गया है, उसपर कोर्ट का स्टे है। बौखलाहट में एक बार फिर भाजपा ने संविधान और न्याय पालिका को तक पर रख दिया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल सिर्फ़ और सिर्फ़ दिल्ली की लोगो को सुरक्षा चाहते हैं, लेकिन ना जाने क्यों भाजपा दिल्ली के लोगो को सुरक्षित नहीं देखना चाहती है। नरेश बाल्यान को हिरासत में लेना भाजपा की हताशा को ज़ाहिर करता है और ये साबित करता है कि बीजेपी गैंगस्टर को पनाह देती है और बेकसूरों को जेल में डालती है।

आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान की अचानक गिरफ्तारी पर पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने एक बयान जारी कर कहा कि जब से अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाया है। दिल्ली में गैंगवॉर, गैंगरेप, व्यापारियों से अवैध वसूली, हत्याएं, इन घटनाओं का जिक्र जब से उन्होंने किया है कि देश की राजधानी सुरक्षित नहीं है, तब से लगातार भाजपा, केंद्र सरकार और अमित शाह खुद अरविंद केजरीवाल के सिपाहियों को परेशान करने पर लगे गए हैं। अरविंद केजरीवाल के लोगों के खिलाफ साजिश रचने में लग गए हैं। इसी साजिश के तहत आज आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यानको दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूरा मामला क्या है? जुलाई 2023 में खुद नरेश बाल्यान को गैंगस्टर कपिल सांगवान से धमकी मिलती है। फिर दोबारा धमकी मिलती है।

संजय सिंह ने कहा नरेश बाल्यान ने पहली शिकायत 3 जुलाई 2023 को करते हैं। दूसरी शिकायत 5 जुलाई 2023 को करते हैं। एक शिकायत उन्होंने 19 दिसंबर 2022 को की है। फिर 20 दिसंबर 2022 को भी दो शिकायत करते हैं। नरेश बाल्यान पांच शिकायतें पहले ही 2022 से लेकर 2023 तक अपने साथ हो रही धमकी और गुंडागर्दी के बारे में पुलिस में करते हैं। जिसके आधार पर दिल्ली पुलिस ने उन्हें सुरक्षा दी। फिर अगस्त 2023 में एक टीवी चैनल ने उन्हें बदनाम करने की मंशा से एक फेक ऑडियो चलाई, जिसके ऊपर दिल्ली के हाईकोर्ट ने रोक लगाई। दिल्ली के हाईकोर्ट के ऑर्डर को ना मानते हुए आज भाजपा ने वही ऑडियो क्लिप फिर से मीडिया में जारी किया। फिर से उसी ऑडियो क्लिप को चलाकर नरेश बाल्यान और आम आदमी पार्टी को बदनाम करने की कोशिश की।

संजय सिंह ने कहा कि बजाए इसके कि भाजपा के लोगों पर कार्रवाई हो, दिल्ली हाईकोर्ट के रोक के बावजूद ऑडियो चलाने के मामले में कार्रवाई हो, नरेश बाल्यान को बिना किसी साक्ष्य के बेबुनियाद मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। क्या यह कानून है? क्या यह अमित शाह और भाजपा का कानून है? अरविंद केजरीवाल दिल्ली की सुरक्षा के बारे में बोलेंगे तो उनके विधायकों को आप गिरफ्तार करेंगे, उनके ऊपर आप हमले करवाएंगे। आम आदमी पार्टी संघर्ष करने वालों की पार्टी है। हम ऐसी हरकतों से डरने वाले नहीं हैं। आपको जो करना है, करिए। हम दिल्ली के लोगों की सुरक्षा का मुद्दा बार-बार उठाते रहेंगे।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *