दिल्ली में धीरे-धीरे खेती खत्म होती जा रही है, ऐसे में किसान परिवारों के लोग अपने घरों में एक-दो दुधारू पशु रखकर अपना गुजारा कर रहे है जो कि सरकार की आंखों में खटक रहा है- देवेन्द्र यादव

Listen to this article

*कांग्रेस की शीला दीक्षित सरकार ने इन पशुओं के लिए गौशालाएं बनाई थी, जबकि आम आदमी पार्टी और भाजपा पशुधन रखने वाले लोगों को बर्बाद करने का काम कर रही है। – देवेन्द्र यादव

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिल्ली में पालतू पशुओं को लेकर भाजपा की दिल्ली सरकार द्वारा की जा रही कार्यवाही को भाजपा को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि हमें यह नही समझ आता कि भाजपा सरकार नही चाहती कि दिल्ली वालों को शुद्ध दूध मिल सके। क्योंकि दिल्ली में लगातार उन डेयरियों को भी हटाने की योजना बन रही है जिनको कि सरकार बसाया था। उन्होंने कहा कि क्योंकि अब दिल्ली में धीरे-धीरे खेती खत्म होती जा रही है, ऐसे में किसान परिवारों के लोग अपने घरों में एक-दो दुद्यारु पशु रखकर अपना गुजारा कर रहे है जो कि सरकार की आंखों में खटक रहा है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि यदि हम दिल्ली की बात करें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अपने निवास पर गाय रख सकते है तो दिल्ली देहात के लोग अपने जीवन यापन के लिए दुधारू पशु क्यों नही रख सकते? सवाल यह उठता है कि क्या कानून प्रधानमंत्री और एक आम नागरिक के लिए समान नही है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आवारा पशुओं को लेकर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि ये आवारा पशु दिल्ली नगर निगम और पुलिस की मिली भगत से सड़कों पर घूम रहे है और सरकार की नाकामी को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की शीला दीक्षित सरकार ने इन पशुओं के लिए गौशालाएं बनाई थी जबकि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने इस दिशा में कोई रचनात्मक कार्यवाही नही की और भाजपा सरकार भी जानवरों का संरक्षण करने की बजाय लीपा पोती करती नजर आ रही है और पशु धन रखने वाले लोगों को बर्बाद करने का काम कर रही है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *