जय किशन कांग्रेस का प्रमुख दलित चेहरा थे जिनके निधन से पार्टी को बड़ी छति हुई है-कांग्रेस परिवार दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धाजंलि देता है- देवेन्द्र यादव

Listen to this article

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने पूर्व विधायक जय किशन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया, वे 66 वर्ष के थे। जय किशन के आकस्मिक निधन से दिल्ली कांग्रेस परिवार को बड़ी क्षति पहुॅची है, जिसको भरा नही जा सकता। जय किशन कांग्रेस में एक प्रमुख दलित चेहरा थे, जो 4 बार सुल्तानपुरी विधानसभा का सदस्य निर्वाचित होकर विधायक रहते हुए सुल्तानपुरी की जनता की सेवा की। उन्होंने लम्बे समय तक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की ओर से जय किशन के पार्थिव शरीर पर फूलां की रीथ चढ़ाकर उन्हें पुष्पाजंलि अर्पित की गई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सुशीला जय किशन से फोन पर बात करके उन्हें सांतवना दी और दुख की घड़ी परिवार के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।

वाई ब्लाक सुल्तानपुरी, शमशान घाट पर जय किशन के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि उनके बड़े बेटे राहुल ढ़ाका ने देकर अंतिम संस्कार किया। इस गमगीन मौके पर जयकिशन के परिवार के सदस्यों के साथ प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव, दिल्ली के असंख्य पूर्व विधायक, कांग्रेस पदाधिकारी और कांग्रेस नेता और सुल्तान पुरी विधानसभा से उनके समर्थन भारी संख्या में मौजूद थे, जहां सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धाजंलि अर्पित की।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि जय किशन कांग्रेस पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे, जिन्होंने जीवन भर लोगों की सेवा की। दलित और वंचित वर्ग के लोगों के विकास और सामाजिक उत्थान और सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। मैं स्वयं कांग्रेस परिवार के की आर से दिवंगत आत्मा के आकस्मिक निधन पर उनके शोकाकुल परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूँ और श्री जय किशन को भावभीनी श्रद्धांजलि देता हूँ।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *