एमिटी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित भारत के सबसे प्रतिष्ठित मॉडल यूनाइटेड नेशंस सम्मेलनों में से एक, ‘AMIMUN’26’ के 15वें संस्करण का औपचारिक उद्घाटन 16 जनवरी को एमिटी परिसर में अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। कूटनीति, बौद्धिक तर्क वितर्क और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस तीन दिवसीय सम्मेलन में देश विदेश के दर्जनों मेधावी छात्रों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन सत्र के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित राजनयिकों और शिक्षाविदों ने शिरकत की, जिन्होंने उभरते हुए युवा नेताओं को संबोधित करते हुए आज के दौर में अंतरराष्ट्रीय सहयोग और शांतिपूर्ण संवाद के महत्व पर जोर दिया।
सम्मेलन के पहले दिन से ही विभिन्न गतिशील समितियों में गहन चर्चा का दौर शुरू हो गया। AMIMUN’26 अपने 14 सफल संस्करणों की विरासत को आगे बढ़ाते हुए एक ऐसे मंच के रूप में उभरा है जहाँ ‘बौद्धिक कठोरता और कूटनीति’ का मिलन होता है। इस वर्ष की समितियों में वैश्विक सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन, मानवाधिकार और अंतरराष्ट्रीय व्यापार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार विमर्श किया जा रहा है। प्रतिभागियों को विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के रूप में अपनी बात रखने और जटिल वैश्विक समस्याओं के समाधान खोजने का अवसर मिल रहा है, जिससे उनकी आलोचनात्मक सोच और सार्वजनिक भाषण कला को एक नई दिशा मिल रही है।
इस आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए आयोजकों ने बताया कि AMIMUN केवल एक सम्मेलन नहीं है, बल्कि यह भविष्य के नेताओं को तराशने एक ऐसा मंच है। यहाँ छात्र न केवल अंतरराष्ट्रीय राजनीति की पेचीदगियों को समझते हैं, बल्कि एक परस्पर जुड़े हुए विश्व की चुनौतियों का सामना करने के लिए आवश्यक कौशल भी सीखते हैं। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना इस रिपोर्ट में


