Listen to this article

महिलाओं के स्वास्थ्य और सर्वाइकल कैंसर से बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से डी हीलिंग टच आईवीएफ एंड मैटरनिटी सेंटर द्वारा गुरुवार को निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। बताया जाता है कि यह टीकाकरण शिविर विशेष रूप से 9 से 14 वर्ष की आयु की लड़कियों के लिए आयोजित किया गया, ताकि कम उम्र में ही उन्हें सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा प्रदान की जा सके और परिवारों को इस बीमारी की रोकथाम के बारे में जागरूक किया जा सके। यह शिविर डी ब्लॉक विकासपुरी, नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इसी कड़ी में अभिभावकों से भी अनुरोध किया गया कि वे अपनी 9 से 14 वर्ष की आयु की बेटियों को इस निःशुल्क टीकाकरण सुविधा का लाभ दिलाने के लिए शिविर में लेकर आएं। यह शिविर डॉ. मणि कपूर, कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जहां महिलाओं के स्वास्थ्य और सर्वाइकल कैंसर से बचाव के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
सर्वाइकल कैंसर उन कैंसरों में से एक है जिसे समय पर टीकाकरण और जागरूकता के माध्यम से काफी हद तक रोका जा सकता है। इस पहल का उद्देश्य समाज में महिलाओं और बच्चियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। आइए देखते हैं यह रिपोर्ट में।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *